बागेश्वर धाम में सजेगा 300 बेटियों का मंडप, महाशिवरात्रि पर जुटेंगे 5 राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के बड़े संत
जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) को 300 गरीब कन्याओं का विवाह महोत्सव होने जा रहा है। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश के मु ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 10:22:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 10:22:28 PM (IST)
बागेश्वर धाम में सजेगा 300 बेटियों का मंडपHighLights
- महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होगा 300 कन्याओं का विवाह
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई राज्यों के CM होंगे शामिल
- आयोजन की सुरक्षा के लिए ग्वालियर-चंबल से बुलाया गया अतिरिक्त बल
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) को 300 गरीब कन्याओं का विवाह महोत्सव होने जा रहा है। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। सभी को आमंत्रण भेजा गया है। धाम कमेटी की ओर से विवाह महोत्सव में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों के आने की सूचना भी जारी कर दी गई है।
देश भर के बड़े राजनेताओं को भेजा गया आमंत्रण
बता दें कि बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर हर वर्ष सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। यह सातवां आयोजन होगा, जिसमें देश भर के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुंदेलखंड के जिलों सहित ग्वालियर चंबल से भी सुरक्षा बल बुलाया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए धाम पर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
संत-महात्मा और फिल्मी हस्तियां भी होंगी शामिल
बागेश्वर धाम कमेटी के अनुसार इस विवाह महाकुंभ में जगतगुरु रामभद्राचार्य, मलूक पीठ के महाराज राजेंद्र दास, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, कथावाचक रमेश भाई ओझा, सुधांशु महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज भूरी वाले, ददरौआ धाम के रामदास महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, डॉ. लोकेश मुनि, जगतगुरु सतीक्षण देवाचार्य, नरेंद्र महाराज, विष्णु स्वामी, राम दिनेशाचार्य, कथा वाचक प्रदीप मिश्रा, अनिरुद्धाचार्य, कथावाचक चित्रलेखा, इंद्रेश उपाध्याय सहित बॉलीवुड के सितारे, उद्योगपति और मठ मंदिरों के संत महात्मा शामिल भी होंगे।
यह भी पढ़ें- MP में महंगी होगी शराब... सरकार ने नई शराब नीति का मसौदा बनाया, कितने बढ़ेंगे दाम?