सिर पर 'रामायण' रख उत्तर प्रदेश से पैदल बागेश्वर धाम निकले अहमद खान, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अहमद खान सिर पर रामायण लेकर पैदल जाने का इरादा बनाया और वह पलेरा से होकर निकले, जहां पर स्थानीय बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूलमा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 10:21:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 10:21:56 PM (IST)
सिर पर रामायण रखकर यात्रा पर निकले अहमद खान।HighLights
- टकटौली के अहमद खान की अनूठी पदयात्रा
- रामायण रख बागेश्वर धाम के लिए निकले अहमद
- हिंदू संगठनों ने माला पहनाकर बढ़ाया उत्साह
नईदुनिया न्यूज, पलेरा। टकटौली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अहमद खान ने हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध स्थल बागेश्वर धाम जाने के लिए एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने सिर पर रामायण लेकर पैदल जाने का इरादा बनाया और वह पलेरा से होकर निकले, जहां पर स्थानीय बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला बरसाकर उनका स्वागत किया।
पवित्र ग्रंथ रामायण के साथ पैदल सफर
अहमद खान अपने सिर पर हिन्दू धर्म का पवित्र ग्रंथ रामायण एक थाल में रखकर, उसे बागेश्वर धाम ले जाने के लिए निकले हैं। वह पैदल बागेश्वर धाम पहुंचकर वहां की परिक्रमा भी करेंगे। टकटौली निवासी अहमद खान के साथ उनके गांव के भी काफी संख्या में लोग साथ चल रहे थे। अहमद अपने शरीर पर पीला कुर्ता धारण कर व सिर पर मुस्लिम धर्म की टोपी पहनकर निकले हैं।