इंदौर में निकाह के लिए छतरपुर से बना जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत सचिव निलंबित
इंदौर में निकाह के लिए लगाया गया दुल्हन का जन्मतिथि प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। इसके लिए पंचायत सचिव प्रेमचन्द्र रैकवार, सचिव ग्राम पंचायत महतौल को निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि रैकवार द्वारा 24 सितंबर 2025 को अंजुम खान पिता अब्दुल रसीद निवासी गीता नगर इंदौर का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। अंजुम की जन्म तिथि 11 फरवरी 2008 है।
Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 03:24:17 AM (IST)
Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 03:24:17 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि,छतरपुर। इंदौर में निकाह के लिए लगाया गया दुल्हन का जन्मतिथि प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। इसके लिए पंचायत सचिव प्रेमचन्द्र रैकवार, सचिव ग्राम पंचायत महतौल को निलंबित किया गया है।
जांच में पाया गया कि रैकवार द्वारा 24 सितंबर 2025 को अंजुम खान पिता अब्दुल रसीद निवासी गीता नगर इंदौर का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। अंजुम की जन्म तिथि 11 फरवरी 2008 है। एक वर्ष से अधिक अवधि का जन्म प्रमाण पत्र बगैर सक्षम अधिकारी के अनुमति आदेश के जारी किया गया है।
ग्राम महतौल में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, जन्म प्रमाण पत्र बिना किसी साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेज के जारी किया गया है। रिहान निवासी इंदौर का निकाह अंजुम खान निवासी इंदौर से हुआ था। उस शादी से अंजुम खान के परिवार वाले राजी नहीं थे।