• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर के बक्सवाहा थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार, पुलिस ने मामले को दबाए रखा, विभाग में मचा हड़कंप

आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बीती रात गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 08:24:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 09:47:33 AM (IST)
छतरपुर के बक्सवाहा थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार, पुलिस ने मामले को दबाए रखा, विभाग में मचा हड़कंप
बक्सवाहा पुलिस थाने से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी

HighLights

  1. पुलिस छाने से संगीन मामले का आरोपी फरार
  2. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में था बंद
  3. पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर/बक्सवाहा। जिस थाने की चारदीवारी के भीतर अपराधियों को सुरक्षित हिरासत में रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, उसी थाने से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बक्सवाहा थाने में पुलिस कस्टडी में बंद आरोपी भरत लोधी शनिवार सुबह करीब 6 बजे भाग निकला।

हैरानी की बात यह भी सामने आ रही है कि घटना सुबह होने के बावजूद पुलिस ने शाम तक मामले की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। इससे आरोपी के फरार होने के साथ-साथ मामले को कथित तौर पर दबाए रखने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


यह भी पढ़ें- MP Weather 30th August: भोपाल से लेकर जबलपुर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

बीती रात गिरफ्तार हुआ था आरोपी

आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बीती रात गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे बक्सवाहा थाने में रखा गया था। लेकिन सुबह करीब 6 बजे वह पुलिस की निगरानी से निकल गया।

यह भी पढ़ें- 500 जिलों को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन शामिल, जबलपुर लिस्ट से बाहर रखने पर विवेक तन्खा नाराज