4 साल पुराने 'लिव-इन' रिश्ते का खूनी अंत, प्रेमिका की पत्थर से हत्या कर प्रेमी ने लगाई फांसी
अर्धनारेश्वर मंदिर के पास कन्हान नदी के किनारे भारती पिता अशोक डेहरिया (23 वर्ष) का शव मिला। मृतिका के सिर पर गहरे जख्म थे और खून निकल रहा था। मृतिका ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 10:36:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 10:46:26 PM (IST)
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या।HighLights
- पिछले 1 वर्ष से दोनों के बीच घरेलू बातों पर वाद-विवाद और झगड़े हो रहे थे।
- आवेश में आकर नरेश ने पत्थर से भारती के सिर पर वार कर हत्या कर दी।
- इसके बाद ग्लानि या पकड़े जाने के डर से उसने स्वयं भी आत्महत्या कर ली।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है। पिछले 4 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के बीच हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका के सिर पर पत्थर मारकर उसकी निर्मम हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है। पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
अर्धनारेश्वर मंदिर के पास कन्हान नदी के किनारे भारती पिता अशोक डेहरिया (23 वर्ष) का शव मिला। मृतिका के सिर पर गहरे जख्म थे और खून निकल रहा था। मृतिका के शव से करीब 800 मीटर दूर अग्रवाल क्रेशर के पीछे नरेश पिता दलशराम बट्टी (30 वर्ष) का शव एक पेड़ पर फांसी से लटका हुआ पाया गया।
पुलिस की प्राथमिक विवेचना और एफएसएल टीम की जांच में तथ्य सामने आए हैं कि नरेश और भारती पिछले 4 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में दमुआ के वार्ड नं. 12 (अप्पू हॉल के पास) में साथ रह रहे थे।
15 दिन पहले प्रेमी के साथ भागी थी युवती, परिजन को जबलपुर में मिली… फिर थाने के सामने फिल्मी अंदाज में हुआ ऐसा
वे मूलतः जुन्नारदेव के आलीवाड़ा के निवासी थे। पिछले 1 वर्ष से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर लगातार वाद-विवाद और झगड़े हो रहे थे। आशंका है कि सोमवार रात दोनों के बीच भारी झगड़ा हुआ।
आवेश में आकर नरेश ने पत्थर से भारती के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ग्लानि या पकड़े जाने के डर से उसने स्वयं भी आत्महत्या कर ली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया।
मृतिका की मां कलशा डेहरिया की सूचना पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मृतक नरेश के भाई सुरेश बट्टी की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है ।