छिंदवाड़ा में चौरई के पास तेज रफ्तार कार बिजली का पोल तोड़ते हुए खेत में जा गिरी, एक मौत,चार घायल
चौरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार लोग अल्टो कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे तभी गौरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो गई एवं बिजली प...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:03:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:08:26 PM (IST)
दुर्घटना की एआई तस्वीर।HighLights
- सब कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे।
- तभी गौरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो गई।
- एवं बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में जा गिरी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। शनिवार को चौरई के समीप ग्राम गौरैया में शाम 5 बजे के लगभग एक अल्टो कार हादसे की शिकार हो गई जिसमें एक युवक ने अपनी जान गवा दी एवं चार लोग घायल है।
चौरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार लोग अल्टो कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे तभी गौरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो गई एवं बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में जा गिरी।
इसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची एवं सभी को बाहर निकाला व सड़क हादसे में 24 वर्षीय मंगल पिता पवन यादव निवासी गोपालपुर की मौत हो गई।
निर्मल पिता अशोक भारती,दीपेश पिता रेवा राम सनोडिया,सचिन पिता रामकुमार भारती,मुकेश पिता बाबूलाल यादव सभी निवासी गोपालपुर को छिंदवाड़ा रिफर कर दिया गया है। मृत व्यक्ति का मर्ग कायम कर शव परीक्षण करवाया जा रहा है।