
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर भूमका घाटी के पास अमरवाड़ा और कुंडीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से कई क्विंटल गांजा और भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की सूचना है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक छिंदवाड़ा की ओर से आ रहा था। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद भूमका घाटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। कार्रवाई के दौरान बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर उसकी मात्रा एवं रकम की जांच की जा रही है।
यूपी का बताया जा रहा ट्रक
बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस को इसके पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ट्रक के दस्तावेज, जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- एमपी में शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, रिटायर्ड SDOP केके वर्मा जेल भेजे गए
फिलहाल, ट्रक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। जबकि, बरामद नकदी की गिनती और जब्त गांजे की मात्रा की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। जल्द ही पुलिस मामले की पूरी जानकारी देने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा के चांद में रेत उठाने का विरोध, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो वायरल