• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- छिंदवाड़ा में 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार दूरगामी विजन के साथ कार्य कर रही है। आज छिंदवाड़ा से एक नई शुरुआत की जा रही है। प्...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 02:56:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 02:56:16 PM (IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- छिंदवाड़ा में 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ
छिंदवाड़ा के एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. यादव व अन्‍य। नईदुनिया

HighLights

  1. प्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी
  2. दो लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी
  3. अधिकारी-कर्मचारियों ने किया अभिनंदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा स्थापित हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय और जनकल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

हमारी सरकार ने कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए पहल की

मध्यप्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों से अटकी थी। हमारी सरकार ने कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए पहल की।


शेष रह गए अधिकारी-कर्मचारियों की भीपदोन्नति सितंबर-अक्टूबर माह में कर दी जाएगी

पदोन्नति के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समय से पूरा करते हुए वर्तमान वर्ष में शेष रह गए अधिकारी-कर्मचारियों की भी पदोन्नति सितंबर-अक्टूबर माह में कर दी जाएगी। सरकार के कार्यों को धरातल पर सफल बनाने और सुशासन स्थापित करने में राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा के एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

17 हजार पदों पर नई भर्ती के लिए सूचना जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में शासकीय पदों पर नई भर्तियों की शुरुआत की है। केवल पुलिस विभाग में ही 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 1000 पद ड्राइवरों के भी शामिल हैं। स्कूल शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई है।

अब 2 लाख नई भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसी प्रकार उच्च शिक्षा के लिए 7 हजार से अधिक व्याख्याताओं की भर्ती की गई है। म.प्र. व्यावसायिक शिक्षा मंडल ने विभिन्न विभागों में 17 हजार पदों पर नई भर्ती के लिए सूचना जारी की है। बीते ढाई साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अब 2 लाख नई भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

छिंदवाड़ा से हो रही है नई शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस स्थिति में बदलाव के लिए यह तह किया गया है कि अब प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी दफ्तर में कोई मीटिंग नहीं होगी। सभी अधिकारी जनता के बीच मौजूद रहकर मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।

यह जन विश्वास अभियान मील का पत्थर सिद्ध होगा

जन विश्वास अभियान में आम नागरिकों की बेहतरी और उन्हें सुविधा पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। यह अभियान आगामी 7 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलवाने और सुशासन के लिए यह जन विश्वास अभियान मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आव्हान किया।