• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में सराहनीय पहल, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुलाब और पेन देकर हेलमेट पहनाया

अब प्रत्येक माह की 5 तारीख को यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक वाहन चालकों का सम्मान किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का व्या...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:01:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:01:07 PM (IST)
छिंदवाड़ा में सराहनीय पहल, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुलाब और पेन देकर हेलमेट पहनाया
जागरूक वाहन चालकों का सम्मान करते पुलिसकर्मी।नईदुनिया

HighLights

  1. जागरूक वाहन चालकों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
  2. नागरिकों में यातायात नियमों के पालन भावना को किया प्रोत्साहित
  3. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है प्रेरित करने का उद्देश्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों में यातायात नियमों के पालन की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई।

टीआरएसएफ (ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी अवेयरनेस फाउंडेशन) और पुलिस यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इंदिरा तिराहा (जेल गेट के सामने) जागरूक वाहन चालकों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनका अभिनंदन किया गया।

संस्था के सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि नियमों का पालन करने वाले प्रत्येक जागरूक वाहन चालक को सम्मान स्वरूप गुलाब का फूल और एक पेन भेंट किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

हर माह की 5 तारीख को होगा सम्मान

कार्यक्रम संयोजक संदीप अग्निहोत्री और संस्था के अध्यक्ष योगेश पटेल ने जानकारी दी कि अब प्रत्येक माह की 5 तारीख को यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक वाहन चालकों का सम्मान किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक वातावरण निर्मित हो सके।


यातायात प्रभारी लोहित शेंडे ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। ऐसे सम्मान कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ अन्य नागरिकों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रहे उपस्थित

इस अवसर पर टीआरएसएफके संस्थापक कल्पेश पटेल, नंदू निर्मलकर, उमाशंकर साहू, डॉ. डी.एस. चौरे, एड. मुकेश दीक्षित, श्याम गजभिए, डी.पी. मालवीय, नितिन गडकरी, अभिषेक चंदेल, हरीश गढ़वाल, रितेश मलिक, सचिन सूर्यवंशी, प्रियांशु पालीवाल सहित पुलिस यातायात विभाग के अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी, जबलपुर में आज से बढ़े किराए पर दौड़ेंगी बसें