• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में डाॅ. मोहन यादव ने की राज्यव्यापी 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य जनविश्वास, जनकल्याण के लिए क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित नि...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 09:20:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 10:59:10 AM (IST)
छिंदवाड़ा में डाॅ. मोहन यादव ने की राज्यव्यापी 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत
एफडीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर मोहन यादव। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा
  2. जनता व अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  3. सीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा से राज्यव्यापी 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत करेंगे। वे जनता व अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सुबह दस बजे इमलीखेडा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से एफडीडीआई ऑडिटोरियम जाएंगे, यहां उनके अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है।

सीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम होगा

इसके बाद वे आईटीआई का निरीक्षण करेंगे। 12.15 बजे लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण करेंगे। 1.20 बजे उद्यमी और जनप्रतिनिधि संवाद करेंगे। दोपहर 1.25 बजे गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2.15 बजे सीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम होगा।


जनशिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। मप्र के सभी जिलों में भी आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए कलेक्टर की अगुवाई में कार्यक्रम होंगे।

छिंदवाड़ा का इसलिए चयन

छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का मजबूत किला रहा है। यहां से भाजपा ने सातों विधानसभा की सीटें हारी हैं। हालांकि दलबदल के बाद एक सीट अमरवाड़ा भाजपा के हाथ आई है। लोकसभा में इस बार भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीनी है। आरोप लगते रहे हैं कि कमल नाथ क्षेत्र की जनता से नहीं मिलते। इन्हीं कारणों से सीएम का पहला कार्यक्रम छिंदवाड़ा में हो रहा है।

माॅनिटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय किया जाना

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य जनविश्वास, जनकल्याण के लिए क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की माॅनिटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय किया जाना है।

अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारियों द्वारा फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। अभियान के तहत समाधान शिविर के माध्यम से छिंदवाड़ा में अब तक चार हजार 768 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ अभियान अंतरगत छिंदवाड़ा जिला शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जबलपुर संभाग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया गया है।