
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सांवरी बस स्टैंड के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित आयशर वाहन ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी।
हादसा इतना जबर्दस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके से वाहन आयशर ड्राइवर फरार हो गया।
लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन को जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया।