दिन में पटवारी तो रात में सुरक्षा अधिकारी, 6 साल से दो सरकारी विभागों में एक साथ नौकरी, दोनों जगह से उठा रहा वेतन
एक शख्स ने अपनी चतुराई से प्रशासन को इस कदर गुमराह किया कि वह एक साथ दो अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा है और दोनों ही जग ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 10 May 2026 10:29:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 10:29:50 PM (IST)
6 साल से एक ही शख्स दो विभागों में सरकारी कर्मचारी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)HighLights
- 6 साल से एक ही शख्स दो विभागों में सरकारी कर्मचारी
- पटवारी-सुरक्षा अधिकारी बन उठा रहा था डबल सैलरी
- सिस्टम की लापरवाही ने कर्मचारी को बनाया सुपरमैन
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंकने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी चतुराई से प्रशासन को इस कदर गुमराह किया कि वह एक साथ दो अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा है और दोनों ही जगह से नियमित वेतन भी उठा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
6 सालों से जारी 'डबल रोल'
कर्मचारी विजय चौधरी की कार्यप्रणाली किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। विजय चौधरी साल 2017 से सामाजिक न्याय विभाग में 'समग्र सुरक्षा अधिकारी' के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। इस पद पर रहते हुए भी उसने साल 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर बिछुआ ब्लाक के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 9 और 10 (चौरापठार) में पटवारी के रूप में ज्वाइनिंग ले ली। हैरानी की बात यह है कि पिछले लगभग 6 सालों से यह 'डबल रोल' जारी है। दिन के समय वह राजस्व विभाग के काम निपटाता है और पटवारी की भूमिका निभाता है, वहीं दस्तावेजों के अनुसार वह सामाजिक न्याय विभाग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।