• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-जनार्दन मिश्रा का धन्यवाद, जिन्होंने सच्चाई जनता के सामने रखी

जनार्दन मिश्रा ने रविवार को कहा था कि आंदोलन हो रहा है एथनाल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा।

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 08:05:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 08:05:08 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-जनार्दन मिश्रा का धन्यवाद, जिन्होंने सच्चाई जनता के सामने रखी
जीतू बोले कि सरकार ने जो दावे किए थे, वे हवा-हवाई साबित हुए हैं। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. जो सवाल कांग्रेस उठा रही थी, आज वही बात भाजपा सांसद ने स्वीकारी
  2. सरकार ने ईंधन में एथनाल मिलाने के नाम पर देशवासियों को धोखा दिया
  3. आम नागरिक अपनी महंगी गाड़ियों और इंजन के खराब होने से परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने ईंधन में एथनाल मिलाने के नाम पर देशवासियों को धोखा दिया है।

आम जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं

आज आम नागरिक अपनी महंगी गाड़ियों और इंजन के खराब होने से परेशान है। सरकार ने जो दावे किए थे, वे हवा-हवाई साबित हुए हैं और जो नीतियां लागू की गईं, वे आम जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं।

जनार्दन मिश्रा का खुले दिल से धन्यवाद करना चाहिए

उन्होंने कहा कि हमें रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का खुले दिल से धन्यवाद करना चाहिए। जो सवाल कांग्रेस लंबे समय से उठा रही थी, आज वही बात भाजपा के अपने सांसद स्वीकार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को देश के सामने आकर स्थिति साफ करनी चाहिए

अगर देश की जनता को शुद्ध पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है और एथनाWल मिलाना सरकार की मजबूरी बन चुका है, तो प्रधानमंत्री को देश के सामने आकर स्थिति साफ करनी चाहिए।

प्रशिक्षण में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया

उल्लेखनीय है कि जनार्दन मिश्रा ने रविवार को कहा था कि आंदोलन हो रहा है एथनाल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा। जीतू पटवारी और कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी नरसिंहपुर रोड स्थित लान में आयोजित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।


यह भी पढ़ें- संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सनातन संस्कृति की धारा मजबूत कर रही सरकार