छिंदवाड़ा में बीच मंडप में 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा... फिल्मी अंदाज में पहली पत्नी ने ली एंट्री, दूसरी शादी करने जा रहे पति को पकड़ा
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र की अमन कॉलोनी में गुरुवार शाम उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति की दूसरी शादी के दौरान उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 11:52:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 07:14:22 AM (IST)
पहली पत्नी ने पुलिस बुलाकर रुकवाई पति की दूसरी शादी, दूल्हा और परिवार हिरासत मेंHighLights
- निकाह से पहले मचा हंगामा
- मस्जिद के पास जुटी भारी भीड़
- दूल्हा और परिवार हिरासत में
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अमन कॉलोनी में गुरुवार शाम एक फिल्मी दृश्य हकीकत में बदल गया। यहां एक पति अपनी पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने जा रहा था।
निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और मेहमान भी पहुंच चुके थे। तभी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया और खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया।
निकाह की तैयारियों के बीच पहुंची पहली पत्नी
अमन कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास एक घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी देहात थाना पुलिस के साथ वहां पहुंच गई।
पहली पत्नी को सामने देख दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के पास भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने रुकवाई शादी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहात थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और निकाह की प्रक्रिया रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हे सहित उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।