• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डबरा

डबरा में ढाबे पर सबलगढ़ विधायक के भतीजों से मारपीट, लाठी और कट्टे के बट से हमला; रुपये लूटने का आरोप

Sabalgarh MLA Nephew Attack: घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई गई है। मारपीट में मनोज रावत के सिर में चोट आई है।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 08:52:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 08:53:14 AM (IST)
डबरा में ढाबे पर सबलगढ़ विधायक के भतीजों से मारपीट, लाठी और कट्टे के बट से हमला; रुपये लूटने का आरोप
मारपीट से घायल युवक। नईदुनिया

HighLights

  1. खाना खाने के दौरान विवाद
  2. जानलेवा हमला और लूट का आरोप
  3. डबरा पुलिस ने की जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, डबरा। भितरवार के हरसी रोड पर सिलाह गांव के समीप स्थित एक ढाबे पर रविवार रात खाना खा रहे दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों युवक मस्तूरा निवासी हैं और सबलगढ़ विधायक सरला रावत के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई गई है।

मारपीट में मनोज रावत के सिर में चोट आई है। मनोज रावत के अनुसार, वह अपने पारिवारिक भाई के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान शिब्बू, सत्येंद्र, विक्की और नीरू वहां पहुंचे और उनका रखा सामान फेंक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई।


आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने लाठी और कथित अवैध कट्टे के बट से मनोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। मनोज ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कथित कट्टे की नोक पर करीब 20 हजार रुपए भी लेकर चले गए। घटना के बाद पीड़ित भितरवार थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।