• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में चलती स्कूटी पर गिरा सूखा आम का पेड़, जबलपुर के दंपती की दबकर मौत, इस तरह का सप्‍ताह में दूसरा हादसा

करोदी तिराहा के समीप दर्जनों बड़े-बड़े पेड़ सड़क के दोनों तरफ लगे हुए है, जो पेड़ गिरा है वह पूरी तरह सूखा था। घटना की हकीकत क्या है इसकी जांच तेजगढ़ ...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 11:00:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 11:00:12 AM (IST)
दमोह में चलती स्कूटी पर गिरा सूखा आम का पेड़, जबलपुर के दंपती की दबकर मौत, इस तरह का सप्‍ताह में दूसरा हादसा
सड़क पर गिरे पेड़ के नीचे दबी स्कूटी व आशीष जैन और शोभा जैन की जीवित अवस्था के चित्र। नईदुनियाा

HighLights

  1. बाइक से कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे
  2. स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था
  3. पेट्रोल पंप के समीप किसी ने एक सूखे पेड़ में आग लगाई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह/तेंदूखेड़ा। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करोदी और परासई के समीप सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। रिमझिम बारिश और तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा आम का पेड़ अचानक चलती स्कूटी पर गिर गया।

पति-पत्नी की मौके पर ही दबने से मौत हो गई

हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे पेड़ के नीचे दब गए। तत्काल ही स्थानीय लोगों द्वारा दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


मृतक जबलपुर जिले के दीक्षितपुरा निवासी थे

जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दोनों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखकर घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई है। इस घटना में मृतकों की पहचान जबलपुर जिले के दीक्षितपुरा निवासी आशीष जैन 50 और शोभा जैन 45 के रूप में हुई है।

कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे

सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले को लेकर मृतक के भतीजे शुभम जैन ने बताया कि मेरे बुआ और फूफा जी बाइक से कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे।

तेजगढ़ हमारे घर आना था लेकिन ...

सोमवार शाम वहां से वापस उन्हें तेजगढ़ हमारे घर आना था लेकिन परासई में पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक सूखे पेड़ में आग लगाई थी। इस पेड़ की डाल बुआ, फूफा के ऊपर गिरी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव स्वजनों के सुपुर्द किया जाएगा

घटना की जानकारी लगी तो हम भी घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही तेजगढ़ पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची है और स्वजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दोनों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखे गए है। आज मंगलवार सुबह स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव स्वजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

करोदी तिराहा के समीप दर्जनों बड़े-बड़े पेड़ सड़क के दोनों तरफ लगे हुए है, जो पेड़ गिरा है वह पूरी तरह सूखा था। घटना की हकीकत क्या है इसकी जांच तेजगढ़ पुलिस कर रही है। तेंदूखेड़ा ब्लाक में एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब सड़क किनारे लगे पेड़ गिरने से मौत हुई है।

सी तरह पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी

चार दिन पहले तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम दरौली के समीप भी इसी तरह पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गए थे। अब यह दूसरी घटना तेजगढ़ थाना अंतर्गत दमोह मार्ग पर हुई है जिसमें आम का पेड़ गिरने से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

इस हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ करीब आधा घंटे तक जाम लग गया जिस कारण अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ पेड़ को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सका। जाम के कारण कुछ समय के लिये राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- जुलाई में दिल्ली रूट की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, श्रीधाम एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी; जबलपुर समेत इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव