• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में कार-बस टक्कर में तीन की मौत का मामला प्रेम-प्रसंग का निकला, घबराहट में कर बैठे एक्‍सीडेंट

लेकिन घबराहट में गाड़ी इतनी तेज चल रही थी कि जबेरा थाना अंतर्गत यह गाड़ी बस से टकरा गई जिसमें घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई जबकि युवती और ड्राइवर को...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 12:28:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 12:37:31 AM (IST)
दमोह में कार-बस टक्कर में तीन की मौत का मामला प्रेम-प्रसंग का निकला, घबराहट में कर बैठे एक्‍सीडेंट
दमोह में हुआ था सड़क हादसा।

HighLights

  1. घायल युवती को लेकर यह युवक और महिला कटनी जिले के पाली गांव से लेकर कहीं जा रहे थे।
  2. पर घबराहट में गाड़ी इतनी तेज चल रही थी कि जबेरा थाना अंतर्गत यह गाड़ी बस से टकरा गई।
  3. घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई। युवती, ड्राइवर को जबलपुर- दमोह में भर्ती कराया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के जबेरा थाना अंतर्गत शुक्रवार की शाम को कार एवं बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में प्राप्त जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल युवती को लेकर यह युवक और महिला कटनी जिले के पाली गांव से लेकर कहीं जा रहे थे।

लेकिन घबराहट में गाड़ी इतनी तेज चल रही थी कि जबेरा थाना अंतर्गत यह गाड़ी बस से टकरा गई जिसमें घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई जबकि युवती और ड्राइवर को गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर और दमोह में भर्ती कराया गया है।


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम पुरेनहाऊ के समीप एक कार तेज गति से आकर बस से टकरा गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तीन लोग प्रजापति समाज के थे जबकि घायल युवती साहू समाज की थी।

जिसका इनसे किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं था लेकिन इस मामले में जो घटनाक्रम सामने आया है उसमें बताया गया है कि कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना के ग्राम पाली निवासी रीना साहू 20 वर्ष का किसी प्रकार से सोशल मीडिया के माध्यम से शाहगढ़ जिला सागर निवासी अखिलेश प्रजापति से प्रेम प्रसंग हो गया था।

इसमें इसके द्वारा अपनी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के साथ किराए का वाहन लेकर शाहगंज से पाली पहुंचकर परिवार की बिना सहमति से रीना साहू को अपने वाहन में या तो सहमति से या कहे तो अपहरण के माध्यम से लेकर भाग रहे थे।

इस कारण से वाहन इतनी तेज गति से था कि वह जबेरा के पुरेनहाऊ के समीप एक बस से टकरा गया जिससे टक्कर इतनी गंभीर थी जिसमें मामा नत्थू प्रजापति, बनेज अखिलेश प्रजापति और उसकी मां सोना प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रीना साहू एवं ड्राइवर राशिद खान की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज हेतु जबलपुर और दमोह रेफर किया गया था।

घटना के बाद वुवती नहीं दे पा रही थी जानकारी

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस दुर्घटना में जब तीन लोगों की मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल युवती रीना साहू से पुलिस ने मृतकों के बारे में जानकारी लेना चाही तो युवती को उनके बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी, जिस कारण से भी यह मामला गंभीर प्रतीत हो रहा था।

किसी को यह शक हो रही थी कि शायद यह उनकी बेटी है लेकिन जब मामला सामने आया कि मृतक प्रजापति जाति के और घायल युवती साहू समाज से है तो इस मामले को गंभीरता से लिए जाने पर जब घायल युवती के स्वजन देर रात जबेरा पहुंचे।

उन्होंने जब इस बात को देखा कि मृतक ही उनकी बच्ची का अपहरण करके लेकर गए है, तो इस बात का खुलासा हो सका और वह तत्काल ही जबलपुर जाकर अपनी बच्ची का इलाज करने में जुट गए।

स्वजनों ने नहीं की कोई शिकायत

  • इस मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी का कहना है कि उनके द्वारा कटनी जिले में भी इस मामले में जानकारी प्राप्त की है1
  • तो युवती के स्वजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत उसके लापता होने या अपहरण होने संबंधी कहीं पर भी दर्ज नहीं कराई गई है।
  • वहीं जब उनसे यहां पर भी शिकायत दर्ज किए जाने की बात कही गई तो उनका कहना था कि अब जिनकी शिकायत करना थी उनकी मौत हो चुकी है।
  • इस कारण से अब उन्हें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं करना है और बच्ची के भी जबलपुर से स्वस्थ हो जाने के कारण युवती के स्वजन उसे अपने घर ले गए।

इस मामले में युवती के स्वजनों ने कही पर भी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही की है।

आनंद कलादगी, पुलिस अधीक्षक, दमोह