• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

MP के दमोह में बालक छात्रावास के नाश्ते में मिलता है एक समोसा, पानी में नजर आए कीड़े

छात्रों की बात सुनकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अचरज में आ गए, बोले कि इतने बड़े-बड़े बच्चों को एक समोसे में क्या होगा। इस पर भी उन्होंने फटकार लगाते ...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 10:31:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 10:31:39 AM (IST)
MP के दमोह में बालक छात्रावास के नाश्ते में मिलता है एक समोसा, पानी में नजर आए कीड़े
छात्रावास में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से शिकायत करते छात्र । नईदुनिया

HighLights

  1. इतनी भीषण गर्मी में पंखे के अलावा अन्य कोई साधन नहींं
  2. भोजन कक्ष में टेबल कुर्सी पर काफी मात्रा में धूल नजर आई
  3. जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को फटकारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव उसे समय अचंभित में आ गए जब शहर भ्रमण के दौरान उन्होंने शासकीय बालक छात्रावास किल्लाई नाका जाकर औचक निरीक्षण किया। छात्रों ने बताया कि उन्हें नाश्ते में एक समोसा मिलता है। तो वह अचरज में आ गए कि इतने बड़े-बड़े बच्चों को एक समोसे में क्या होगा। इतना ही नहीं उन्हें पीने के पानी की जो व्यवस्था की गई है उसमें भी कीड़े नजर आ रहे थे।

कार्रवाई किए जाने की बात कही

इस बात को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग की अदिति शांडिल्य को भी फटकार लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में और भी कुछ दिखा

कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान छात्रावास में देखा गया कि ना तो छात्रों के लिए किसी भी प्रकार की पढ़ाई हेतु केवल कुर्सी की व्यवस्था है और ना ही इतनी भीषण गर्मी में पंखे के अलावा अन्य कोई साधन नहींं। जब वह भोजन कक्ष में गए तो टेबिल कुर्सी पर काफी मात्रा में धूल नजर आई।


आरो में कीड़े हैंं, उसकी कभी सफाई भी नहीं होती

इस पर भी उन्होंने फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जब उन्होंने छात्रों से पानी एवं अन्य सुविधाओं की बात पूछी तो छात्रों ने बताया कि आरो में कीड़े पड़े रहते हैंं, उसकी कभी सफाई भी नहीं होती।

छात्रावास अधीक्षक गोल-गोल जवाब देते हुए नजर आए

अधीक्षक छात्रावास में कभी नहीं रहते सिर्फ चौकीदार के भरोसे छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं बारिश में तीन-तीन फीट पानी भर जाने की भी शिकायत इन छात्रों द्वारा की गई। जब इस मामले में छात्रावास अधीक्षक को बुलाते हुए पूछा तो वह भी गोल-गोल जवाब देते हुए नजर आए।

स्थिति सुधारें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग की संयोजक अदिति शांडिल्य को फोन लगाकर कहां कि आपके द्वारा भी छात्रावासों का निरीक्षण नहीं किया जाता है यदि आपके द्वारा निरीक्षण किया जाता तो इस प्रकार की स्थितियां निर्मित नहीं होती। उन्होंने तत्काल ही स्थिति सुधारने के निर्देश दिए अन्यथा कहा कि आपके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप बेचने का सौदा कर 88 लाख लिए, फिर दूसरे को बेच दिया, जबलपुर की घटना