• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में हिल गए पलंग, नींद में जमीन पर गिरे लोग, बना रहा चर्चा का विषय

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया, प्राथमिक तौर पर इसे भूकंप के हल्के झटके माने जा रहे हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कहीं से भी...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 01:34:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 01:34:43 PM (IST)
दमोह में हिल गए पलंग, नींद में जमीन पर गिरे लोग, बना रहा चर्चा का विषय
कंपन तो हुई थी महसूम भी हुई परंतु जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

HighLights

  1. दोनों झटकों के बीच लगभग 10 सेकंड का अंतर था
  2. बर्तन और सामान भी हिलते हुए महसूस किए गए
  3. घटना के संबंध में कई ग्रामीणों ने अनुभव साझा किए

नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा। तारादेही और कोपा देवरी क्षेत्र में अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में सोते समय अचानक पलंग अपने आप हिलने लगे, कई लोग नींद में ही पलंग से जमीन पर गिर गए।

दो बार हल्के झटके महसूस होने की जानकारी दी

घरों में रखे बर्तन और सामान भी हिलते हुए महसूस किए गए, झटके कुछ सेकंड तक रहे। ग्राम तारादेही एवं आसपास के गांवोंए विशेषकर कोपादेवरी के अनेक ग्रामीणों ने दो बार हल्के झटके महसूस होने की जानकारी दी है।

प्रत्येक झटका करीब दो सेकंड तक महसूस हुआ

ग्रामीणों के अनुसार दोनों झटकों के बीच लगभग 10 सेकंड का अंतर था और प्रत्येक झटका करीब दो सेकंड तक महसूस हुआ। घटना के संबंध में कई ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए।

संतुलन बिगड़ रहा हो और वे गिर जाएंगे

तारादेही निवासी प्रमोद जैन ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें अचानक तेज झटका महसूस हुआ और वे पलंग से गिरते-गिरते बचे, जब वे खड़े हुए तो उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था मानो संतुलन बिगड़ रहा हो और वे गिर जाएंगे।


बेटा पलंग से नीचे गिर गया

ग्रामीण परसू यादव कोपा देवरी ने बताया कि रात लगभग तीन बजे झटके के दौरान उनका बेटा पलंग से नीचे गिर गया। गुठ्ठल गोंड ने बताया कि वे रात में सो रहे थे, अचानक वे पलंग से नीचे गिर गए और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे पूरा घर और आसपास की चीजें हिल रही हो।

यह रहा चर्चा का विषय

सोम-मंगल की रात्रि की यह घटना रही, मंगलवार को पूरा दिन तारादेही ग्राम में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा लोगो ने कई तरह की बाते बताई।

कुछ यह कहते दिखे कि कंपन हुई

कुछ लोगों ने बताया अचानक छप्पर हिला था तो कुछ यह कहते दिखे कि कंपन हुई है जो समझदार लोग थे वह भी रात्रि में बिगड़ने संतुलन की पुष्टि कर रहे है उनका कहना है कंपन तो हुई थी महसूम भी हुई परंतु जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के हल्के झटके होने की पुष्टि

तेज बारिश का दौर भी जारी रहा ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश भी हुई, अब ग्रामीण भूकंप के हल्के झटके होने की पुष्टि कर रहे है, इसमें कितनी सत्यता है यह तो ग्रामीण ही बता सकते है परंतु दर्जनों लोग इन झटकों को महसूम होने की बात पर अपनी सहमति दे रहे है।

यह भी पढ़ें- टीईटी परीक्षा के विरोध में हाई कोर्ट में नई याचिका, केंद्र-राज्य व एनसीटीई को नोटिस