• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में ओवरब्रिज पर गिरा जला आयल, फिसलीं कई बाइकें, आरआई, पटवारी 15 लोग घायल

फिसलकर गिर रहे बाइक सवारों को बचाने के लिए ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 01:54:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 01:54:59 PM (IST)
दमोह में ओवरब्रिज पर गिरा जला आयल, फिसलीं कई बाइकें, आरआई, पटवारी 15 लोग घायल
वाहन चालक बेहद सावधानी के साथ निकलते दिखाई दिए। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. लंबे समय तक बड़े हादसे की आशंका बनी
  2. 15 लीटर का डिब्बा ब्रिज पर गिरा और फैल गया
  3. लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को दी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। पथरिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर जले आयल ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ब्रिज पर आयल फैल जाने से गुजरने वाले बाइक सवार निरंतर फिसलते रहे।

जमीन का सीमांकन करने जा रहे थे आरआई व तीन पटवारी

12 से 15 लोगों को चोटें आईं, इसी दौरान जमीन का सीमांकन करने जा रहे आरआई और तीन पटवारी भी फिसलकर गिर गए। हालांकि सभी को मामूली चोटें आईं लेकिन लंबे समय तक बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

कोई व्यक्ति जला हुआ आयल लेकर ओवर ब्रिज से गुजरा

बताया गया है कि कोई व्यक्ति जला हुआ आयल का 15 लीटर का डिब्बा लेकर ओवर ब्रिज से गुजरा। इस बीच डिब्बा ब्रिज पर गिर गया और पूरे में फैल गया। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को दी।

ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की

फिसलकर गिर रहे बाइक सवारों को बचाने के लिए ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की। ब्रिज पर पड़ी धूल और मिट्टी उठाकर आयल के ऊपर डाली गई ताकि फिसलन कम हो सके। इसके बावजूद वाहन चालक बेहद सावधानी के साथ निकलते दिखाई दिए।


हादसे में घायल हुए लोग

हादसे में घायल हुए आरआई धनीराम अहिरवार 56 निवासी विवेकानंद कालोनी, पटवारी अभिनंदन जैन 35 निवासी फ्लंदी चौराहा, जयराम पटेल 45 निवासी आमचौपरा व अंकित अवस्थी 30 निवासी जबलपुर नाका शामिल है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में कठोर प्रशिक्षण, आग के गोले से निकले कमांडो, जलती टाइल्स के किए दो टुकड़े