• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह के हटा सिविल अस्पताल में झाड़फूंक, 'जिम्‍मेदार मौन'; सांप के काटने के बाद युवक को किया था भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपचार करने के दौरान एक कथित बाबा ने करीब एक घंटे तक मंत्रोच्चार किया और नीम की पत्तियों से पानी की बौछार की।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:51:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:51:48 PM (IST)
दमोह के हटा सिविल अस्पताल में झाड़फूंक, 'जिम्‍मेदार मौन'; सांप के काटने के बाद युवक को किया था भर्ती
इस तरह अस्पताल में चलता रहा झांडफूंक का खेल। नईदुनिया

HighLights

  1. समय पर चिकित्सकीय उपचार महत्वपूर्ण होता है
  2. स्वजन बोले-पैर से लिपटा रहा और फिर डस लिया
  3. एक घंटे के दौरान जिम्मेदारों को नहीं हुई जानकारी

नईदुनिया न्यूज, हटा। मड़ियादो थाना क्षेत्र के बर्धा गांव में सर्पदंश के बाद सिविल अस्पताल हटा लाए गए युवक के उपचार के दौरान अस्पताल परिसर में झाड़-फूंक किए जाने का मामला सामने आया है। बर्धा निवासी कमल पटेल 30 पिता पूरन पटेल को पैर में सांप ने काट लिया था। स्वजनों के अनुसार सांप कुछ देर उसके पैर से लिपटा रहा और इसी दौरान डस लिया।

परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इसी दौरान अस्पताल परिसर में कथित बाबा ने झाड़-फूंक शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंत्रोच्चार और नीम की झाड़ियों के इस्तेमाल के साथ युवक पर पानी डाला गया, यह प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही।


निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे

अस्पताल परिसर में यह गतिविधि करीब एक घंटे तक चलने के बावजूद जिम्मेदारों को इसकी जानकारी थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। यदि जानकारी थी तो इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए और यदि जानकारी नहीं थी तो निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।

समय पर इलाज जरूरी

सर्पदंश के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में अस्पताल पहुंचने के बाद झाड़-फूंक जैसी गतिविधि का सामने आना ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की जरूरत को भी रेखांकित करता है। घटना ने अस्पताल परिसरों में मरीजों के उपचार के दौरान ऐसी गतिविधियों की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

यह भी पढ़ें- गणेश पंडाल में करंट से किशोर की मौत, दो दिन पहले मिली थीं खामियां; जबलपुर के टेंट संचालक पर FIR

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।