• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

गुजरात की प्रेमिका की एक सप्‍ताह से याद आ रही, शादी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा दमोह का प्रेमी

जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया, लेकिन वह नीचे उतरने राजी नहीं हुआ।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 01:26:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 01:26:08 PM (IST)
गुजरात की प्रेमिका की एक सप्‍ताह से याद आ रही, शादी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा दमोह का प्रेमी
इस नजारे को देखने के लिए मौजूद लोग व टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में)। नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर उतरा नीचे
  2. दमोह के रजपुरा थाना के सागोनी गांव की घटना
  3. प्रेम करता है और वह उससे शादी करना चाहता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत आने वाले सगोनी गांव में रहने वाला 18 वर्षीय युवक गुजरात की एक नाबालिक लड़की से प्रेम करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह 6 बजे वह 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिग है

तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस और जिला प्रशासन की समझाइश इस पर युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा।

इसके बाद पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिग है।

बालिग हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी

पुलिस बोली कि दोनों बालिग हो जाएंगे। तब उनकी शादी कर दी जाएगी। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण टावर के आसपास मौजूद रहे जिससे काफी देर यहां हड़कंप के हालात बने रहे।

परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था

युवक की पहचान सगोनी गांव में रहने वाले 18 वर्षीय प्रकाश पिता रमेश बरेला के रूप में हुई है। यह अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था। वहीं एक नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया। वह भगाकर 15 दिन पहले अपने गांव लेकर आ गया।


लड़की ने जाने से मना कर दिया

गुजरात में लड़की की मां को जानकारी लगी तो वह अपनी बेटी को लेने गांव पहुंची, लेकिन लड़की ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद गुजरात पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। लड़की की मां पुलिस को लेकर पहुंची और अपनी बेटी को साथ ले गई। तभी से प्रकाश अपनी प्रेमिका के गम में खो गया और गुरुवार सुबह वह गांव में ही लगे 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

जब से मां के साथ गुजरात गई है तब से बात नहीं हुई

टावर पर चढ़े प्रकाश ने बताया कि जब से लड़की अपनी मां के साथ गुजरात गई है तब से उसकी बात नहीं हुई। पिछले एक हफ्ते से वह उसे याद कर रहा है। इसी के चलते टावर पर चढ़ गया था।

तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझाया

बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया की सागोनी गांव का रहने वाला प्रकाश बरेला गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और प्रशासन के द्वारा उसे समझाइश देकर नीचे उतारा गया है। यह अपनी नाबालिक प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की नाबालिग है। जब युवक नीचे उतर आया तब लड़के और लड़की के परिजनों ने आपस में बात की। दोनों पक्षों को समझाया गया।

बालिग हो जाएगी तब विवाह करवा दिया जाएगा

दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि जब लड़की बालिग हो जाएगी तब इन दोनों का विवाह करवा दिया जाएगा। पुलिस भी इन दोनों का पूरा सहयोग करेगी गांव के सरपंच ने भी आश्वासन दिया है कि वह किराया देकर लड़के को गुजरात भेजेंगे।

रजपुरा थाना प्रभारी सिलास विनीत का कहना है की लड़का लड़की दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन अभी लड़की नाबालिक है। इसलिए इन दोनों की शादी होना संभव नहीं है। पिछले दिनों लड़की के माता-पिता आए थे और उसे अपने साथ गुजरात लेकर चले गए हैं। इसी के चलते युवक टावर पर चढ़ गया। तहसीलदार और पुलिस ने युवक को समझाया है जिसके बाद वह नीचे उतर गया है और सभी बातें मानने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- यूएन वूमेन के सेफ सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हुआ जबलपुर, भारत से चयनित एकमात्र शहर