• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह-सागर हाईवे पर हादसा, पहिये में फंसा बाइक सवार, ड्राइवर बस छोड़कर फरार

पुलिस के अनुसार फिलहाल बस के दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं, बस को एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है जबकि वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 07:18:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 07:18:21 PM (IST)
दमोह-सागर हाईवे पर हादसा, पहिये में फंसा बाइक सवार, ड्राइवर बस छोड़कर फरार
पुलिस हादसे के कारणों और जिम्मेदार ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बरधारी के प्रकाश पटेल बाइक से दमोह आ रहे थे
  2. जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
  3. प्रकाश के पिता की भी पहले बीमारी से मौत हो चुकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। सागर-दमोह हाईवे पर बांसा-सरखड़ी गांव के बीच यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस के अगले पहिये में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई।

108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया

गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ड्राइवर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।

सागर की ओर से आ रही यात्री बस ने मारी टक्‍कर

बरधारी गांव निवासी प्रकाश पटेल बाइक से दमोह आ रहे थे, इसी दौरान बांसा-सरखड़ी गांव के पास सागर की ओर से आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 49 पी 0355 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया

टक्कर के बाद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक बस के अगले टायर में फंस गई, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी के अनुसार पुलिस ने दूसरे चालक की मदद से बस को सागर नाका चौकी तक पहुंचवाया और उसे जब्त कर लिया है।

हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार

पुलिस के अनुसार फिलहाल बस के दस्तावेज नहीं मिल पाए है, बस को एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है जबकि वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और जिम्मेदार ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक की पहचान प्रकाश पटेल 28 निवासी बरधारी थाना पथरिया के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि प्रकाश के पिता की भी पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी

युवक का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर-नरसिंहपुर की सीमा में बसे जमुनिया कटोरी में हाथी की दस्तक, कुंडा तालाब के पास मिले पदचिन्ह

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।