• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के फेल छात्रों को परीक्षा का एक और मौका, 20 जून तक करें आवेदन

मुख्य एवं द्वितीय अवसर परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

By Sunil GautamEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 06:53:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 06:53:21 PM (IST)
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के फेल छात्रों को परीक्षा का एक और मौका, 20 जून तक करें आवेदन
अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर( एआई फोटो)

HighLights

  1. अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर
  2. 20 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकेगा
  3. परीक्षा में सफल छात्रों को 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत वर्ष 2026 की मुख्य एवं द्वितीय अवसर परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों के लिए जून के अंतिम सप्ताह में दोबारा परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित मुख्य परीक्षा तथा अप्रैल-मई 2026 की द्वितीय अवसर परीक्षा में असफल या अनुपस्थित रहने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे। पात्र विद्यार्थी 20 जून 2026 तक एमपी ऑनलाइन कियोस्क अथवा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं।


ओपन स्कूल बोर्ड से मिलेगा प्रमाण-पत्र

यह परीक्षा मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के उत्तीर्ण विषयों के अंक भी शामिल किए जाएंगे। यदि विद्यार्थी जून 2026 की परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें दिसंबर 2026 में आयोजित परीक्षा के लिए पुनः पंजीयन का अवसर मिलेगा।

प्रवेश संबंधी जानकारी

जून 2026 में आयोजित हाईस्कूल परीक्षा के प्रथम चरण में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता मिलेगी। द्वितीय चरण में सफल होने वाले विद्यार्थियों को नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा, हालांकि वे आगामी वर्षों में ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे।

ऑनलाइन सुविधा और हेल्पलाइन

विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा समय-सारणी सहित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे के नाम से वायरल फर्जी पत्र प्रकरण, आरोपों पर घिरी पुलिस, सुनवाई फिर टली