
नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा। थाना के ग्राम सेहरी में मुरम परिवहन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। वन भूमि पर निर्माणाधीन जगह को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद गोली चल गई। गोली चली जिसमें पूर्व सरपंच के भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। घटना में पूर्व सरपंच के भाई को गोली कि दमच लग गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है तथा पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के बड़े भाई पूर्व सरपंच अनिल यादव ने बताया मंगलवार कि रात ग्राम में निजी खेत से मुरम खोदी जा रही थी ग्राम के कई टैक्टर मुरम परिवहन कर रहे थे मेरे छोटे भाई जाहर यादव भी दो ट्राली मुरम लेकर घर आया।
बाद में ग्राम के दिनेश यादव, ज्ञानी यादव, चक्रेश यादव, गोवर्धन यादव, प्रदीप गोड़ अपने साथियो के साथ आये और दिनेश ने जाहर यादव से झलोन-सागर मुख्य मार्ग पर वन विभाग कि भूमि पर अवैध रूप से बना रहे ढावे पर मुरम पुराई करने की बात कहने लगे।
भाई ने मना किया तो मारपीट करने लगे, देखते ही देखते बड़ी संख्या मे ग्राम के लोग एकत्रित हो गए, उसी बीच मेरा भाई चंद्रभान यादव पहुंच गया, आरोपितों ने उसके साथ पहले मारपीट की उसके बाद गोली चला दी, गोली की दमच से भाई नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विवाद में जाहर यादव को भी चोट आई है, उन्होंने बताया मंगलवार रात्रि सेहरी ग्राम में निजी खेत से मुरम खुदाई के बाद जरूरतमंद लोग अपने घरो को मुरम ला रहे थे मैं भी अपने टैक्टर से मुरम लाने गया था।
ट्रेक्टर लेकर आ रहा था उसी समय ग्राम के कई लोग मिले और मुझसे झलोन-सागर मुख्य मार्ग पर वन भूमि पर निर्माणधीन ढाबे की पुराई करने की बात कहने लगे। मैंने मना किया और वाद-विवाद करने लगे इतने में मेरा भाई चंद्रभान यादव आ गया, उसके साथ पहले सभी ने मारपीट की और बाद में गोली चला दी।
उससे पहले में एक टार्च लिए था वह भी छीन ली गोली चलते ही मेरा भाई जमीन पर गिर गया और बाद में उठा ही नहीं घटना के बाद आरोपित सभी मोके से भाग गए।
दमोह एसपी आनंद कलादगी ने बताया सेहरी ग्राम में दो पक्षो के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के बाद गोली चली, किन्तु वह गोली नहीं लगी है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा गोली किसने चलाई इसकी पुलिस जांच कर रही है।