• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह के पटेरा में जर्जर गर्ल्स हॉस्टल की सिलिंग फिर गिरी, आठ छात्राएं घायल; चार को जिला अस्पताल किया रेफर

गांव के उपसरपंच दिलीप पटैल ने बताया कि पहले भी छात्रावास की छत गिर चुकी है लिखित शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई यही वजह है कि फिर हादसा ह...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 12:38:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 12:47:44 PM (IST)
दमोह के पटेरा में जर्जर गर्ल्स हॉस्टल की सिलिंग फिर गिरी, आठ छात्राएं घायल; चार को जिला अस्पताल किया रेफर
इस तरह गिर गया था छप्पर व अस्पताल में इलाज कराने पहुंची छात्राएं। नईदुनिया

HighLights

  1. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया
  2. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
  3. सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा

नईदुनिया न्यूज, पटेरा दमोह। इस समय अभी सिर्फ बारिश की शुरुआत हुई है और अचानक पुराने भवन में बने हुए छात्रावास में हादसा होने लगे है। ऐसा ही कुछ मामला जिले के विकासखंड पटेरा अंतर्गत आने वाले राजा बंदी छात्रावास में अचानक सिलिंग गिरने से आठ छात्राएं घायल हो गईं।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा लाया गया

घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा लाया गया जहां डाक्टरों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

घायलों में यह छात्राएं शामिल हैं

इन घायलों में शिखा पुत्री रामप्रसाद 10, ज्योति पुत्री अनरथ सिंह 12, काजल पुत्री देवेन्द्र अहिरवाल 12, बबली पुत्री प्रकाश पटैल 12, लक्ष्मी पुत्री लीला बर्मन 12, रश्मि पुत्री कल्याण आदिवासी 12, अनामिका पुत्री राघवेन्द्र 11, लक्ष्मी पुत्री बेनू अहिरवाल 11 वर्ष घायल हो गई।


पटेरा में प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने हास्टल का निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा में प्राथमिक उपचार के बाद ज़्यादा घायल छात्राओं को सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गया है।

पहले भी छात्रावास की छत गिर चुकी है

गांव के उपसरपंच दिलीप पटैल ने बताया कि पहले भी छात्रावास की छत गिर चुकी है लिखित शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई यही वजह है कि फिर हादसा हो गया। इस हादसे में पांच छात्राओं को ज्यादा चोट हैं, वहीं तीन मामूली रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें- अविवाहित दिव्यांग बेटी को भी मिलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन, हाई कोर्ट ने 14 साल पुराना आदेश पलटा