• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में 12 लाख का लोन दिलाने का झांसा, महिला से चार लाख की ऑनलाइन ठगी

आरोपित ने दस्तावेजी प्रक्रिया, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देते हुए अलग-अलग किस्तों में राशि जमा कराने के लिए कहा।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 01:32:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 01:32:57 PM (IST)
दमोह में 12 लाख का लोन दिलाने का झांसा, महिला से चार लाख की ऑनलाइन ठगी
कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपित से कोई जवाब नहीं मिला। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. थाना हटा में लिखित शिकायत दी
  2. आरोपित महिला पर कार्रवाई करें
  3. ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग

नईदुनिया न्यूज, दमोह। हटा के मुरली मनोहर वार्ड निवासी एक महिला से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर करीब चार लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है।

राशि वापस दिलाएं

पीड़िता ने थाना हटा में लिखित शिकायत देकर आरोपित महिला के विरुद्ध कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

बैंक लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया

शिकायत के अनुसार हेमलता पति कुशलचंद्र कोरी ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से लोन संबंधी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान स्वयं को रुकसार बी बताने वाली महिला ने 12 लाख रुपये का बैंक लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया।

फोनपे नंबर और बैंक खाते में चार लाख जमा करा दिए

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच उसने आरोपित द्वारा बताए गए फोनपे नंबर और बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बावजूद न तो लोन स्वीकृत हुआ और न ही जमा की गई राशि वापस मिली।


जब अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला

आरोपित के सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए जिससे उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपित से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने थाना हटा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के तहत कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के 68 साल पुराने शास्त्री ब्रिज का होगा पुनर्निर्माण, बनेगा आधुनिक 4-लेन पुल, एक और फ्लाईओवर का काम भी जल्द