• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में ढोंगी बाबा पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, ग्रामीणों को रकम दोगुनी करने का दिया लालच

ग्राम बिड़निया स्थित गोरैया धाम सिद्ध बाबा स्थान के कथित बाबा और उसके दो साथियों पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 09:51:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 10:00:35 AM (IST)
दतिया में ढोंगी बाबा पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, ग्रामीणों को रकम दोगुनी करने का दिया लालच
बाबा ने साथियों के साथ मिलकर की ठगी (फोटो- सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दतिया में बाबा ने की डेढ़ करोड़ की ठगी
  2. ग्रामीणों ने एसपी से की मामले की शिकायत
  3. आरोपित समेत तीन लोगों पर कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। ग्राम बिड़निया स्थित गोरैया धाम सिद्ध बाबा स्थान के कथित बाबा और उसके दो साथियों पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी मयूर खंडेलवाल को लिखित शिकायत देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने पुलिस को बैंक लेनदेन की जानकारी, नगद रकम और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कथित बाबा राधेश्याम पिछले करीब 12 साल से गोरैया धाम में बाबा के रूप में रह रहा था। वह प्रत्येक गुरुवार को आने वाले भक्तों को भवूति प्रसाद आदि देता था और लोगों की समस्याएं दूर करने तथा उनके काम पूरे कराने का भरोसा दिलाता था।


बाबा पर विश्वास करते थे ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, कथित बाबा की ओर से वर्ष 2023 में वहां यज्ञ कराया गया था। इसके बाद नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच दतिया से खाटूश्याम तक पदयात्रा भी निकाली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पदयात्रा में कई लोगों की मौजूदगी के कारण ग्रामीण बाबा पर विश्वास करने लगे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद बाबा और उसके साथियों ने लोगों से पैसे लेना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। इसके अलावा बाबा द्वारा जमीन बेचने की बात कहकर भी लोगों से रकम ले ली गई।

यह भी पढ़ें- दतिया में खाना बनाने गई नौकरानी से मालिक ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

बाबा के साथ साथियों की शिकायत

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब कुछ लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने इस मामले में बाबा के साथी कमल किशोर और संतोष बागला के नाम भी शामिल बताए हैं।

आरोप है कि कमल किशोर लंबे समय से बाबा के यहां आता-जाता था और जमीन से जुड़े काम देखता था। ग्रामीणों ने तीनों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ ग्रामीणों ने कथित बैंक लेनदेन, नकद रकम और जमीन से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- MP Weather 26th August: एमपी के 16 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट