दतिया में मासूमों से दरिंदगी, आइसक्रीम का लालच देकर 6 और 7 साल की दो बच्चियों से दुष्कर्म; एक आरोपी गिरफ्तार
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम परसौंदा फतेहपुर में छह और सात वर्ष की दो बच्चियों के साथ गांव के ही एक युवक व एक नाबालिग ने दुष्कर्म कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 10:04:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 10:04:41 PM (IST)
दतिया में मासूमों से दरिंदगी नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम परसौंदा फतेहपुर में छह और सात वर्ष की दो बच्चियों के साथ गांव के ही एक युवक व एक नाबालिग ने दुष्कर्म कर दिया। बच्चियों को घर के बाहर से आइसक्रीम का लालच देकर आरोपी मोनू रजक के घर ले जाया गया था।
शनिवार को मुकदमा दर्ज
घटना 27 मार्च शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर देर रात मोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका नाबालिग साथी फरार है। थरेट थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि ग्राम परसौंदा फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय मोनू रजक पुत्र रामेश्वर व उसका नाबालिग साथी, गांव में घर के आसपास खेलने वाली छोटी बच्चियों पर अक्सर गलत नजर रखते थे।