इंसानियत शर्मसार, दतिया में चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां मात्र छह और सात वर्ष की बच्चियों के साथ गांव के ही दो ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 12:22:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 12:22:45 PM (IST)
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैHighLights
- आइसक्रीम का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से की दरिंदगी
- पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
- पड़ोसी ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, गांव में भारी आक्रोश
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम परसौंदा फतेहपुर में मात्र छह और सात वर्ष की बच्चियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने चॉकलेट आइसक्रीम का लालच देकर यह दरिंदगी की।
पुलिस ने घटना के एक आरोपित मोनू रजक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके नाबालिग साथी को भी पुलिस तलाश कर रही है। थरेट थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि ग्राम परसौंदा फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक मोनू रजक व उसका नाबालिग साथी गांव में उनके घर के आसपास खेलने वाली छोटी बच्चियों के साथ अक्सर गलत नजर रखते थे।
इस बात का खुलासा उस दौरान हुआ जब उनके निकट निवासरत परिवार की दो बच्चियों को उक्त युवक आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गए। जहां उन्होंने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- तीन साल के मासूम को आंगन में छोड़कर गई थी मां, सिरफिरे पिता ने कुल्हाड़ी मारकर ले ली बेटे की जान
बच्चियां रोती हुई जब घर पहुंची, तब उनके स्वजन को इस बात की खबर लगी। घटना मोनू रजक के घर में घटित होना बताई जाती है। पुलिस ने मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश माहौल है।