दतिया में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत और 18 घायल
सभी श्रद्धालु भिंड जिले की लहार तहसील के भीकमपुरा से रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। कैलाश शाक्य और मंगल शाक्य के यहां जवारे बोए गए थे।
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 01:51:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 01:52:40 AM (IST)
बसई मलक के पास हुआ हादसाHighLights
- रतनगढ़ जा रहे थे सभी श्रद्धालु
- बसई मलक के पास हुआ हादसा
- दो महिलाओं की मौत, 18 घायल
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर रोड पर बसई मलक के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में भीकमपुरा, लहार निवासी शिक्षिका गायत्री (40) पत्नी रामसेवक शाक्य और मसेरान निवासी कृष्णा (60) पत्नी काशीराम शाक्य की मौत हो गई।
18 श्रद्धालु घायल हुए, इनमें से छह को दतिया और पांच को ग्वालियर रेफर किया गया। गंभीर घायलों में रविंद्र सिंह और शांति देवी, दोनों निवासी भीकमपुरा लहार; निर्मला शाक्य निवासी दबोह; रमेश और मुन्नीलाल, दोनों निवासी भीकमपुरा लहार शामिल हैं।
रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
सभी श्रद्धालु भिंड जिले की लहार तहसील के भीकमपुरा से रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। कैलाश शाक्य और मंगल शाक्य के यहां जवारे बोए गए थे। नौ दिन के अनुष्ठान के बाद शुक्रवार शाम हवन हुआ। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों से रवाना हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसई मलक के निकट हजीरा के पास मारुति ईको ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्राली पलट गई।