• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसका ठेला तोड़ा और बाइक जलाई

किशोरी फल-सब्जी खरीदने ठेले पर पहुंची थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंचे और आरोपी ...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 23 May 2026 12:03:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 12:20:54 PM (IST)
देवास में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसका ठेला तोड़ा और बाइक जलाई
घटना के बाद बाइक को आग लगा दी गई। इलाके में तनाव फैला। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई
  2. आक्रोशित नागरिकों ने आरोपी युवक की पिटाई कर उसका ठेला तोड़ दिया
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, आष्टा। थाना जावर क्षेत्र अंतर्गत मेहतवाड़ा कस्बे में गुरुवार रात फल एवं सब्जी विक्रेता द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आक्रोशित नागरिकों ने आरोपित युवक की पिटाई कर उसका ठेला तोड़ दिया। बाइक में आग लगा दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायाधीश विजय डांगी के न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार मेहतवाड़ा निवासी किशोरी फल-सब्जी खरीदने ठेले पर पहुंची थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंचे और आरोपित के साथ मारपीट कर दी।


गुस्साए लोगों ने उसका ठेला तोड़ दिया तथा बाइक में आग लगा दी। जावर थाना पुलिस एवं आष्टा से एसडीओपी दामोदर गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जावर थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण महिला अपराध संबंधी कार्रवाई हेतु आष्टा थाने से महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक किरण सिंह राजपूत को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपित अरबाज खान के खिलाफ केस दर्ज किया।

पहले जहरीला पदार्थ पीया, फिर लगाई फांसी

पुंजापुरा। पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। पहले उसने जहरीला पदार्थ पीया, इसके बाद घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना पुंजापुरा से तीन किलोमीटर दूर करडी के भिलाला मोहल्ला में हुई। मृतका का नाम संगीता है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। बताया जा रहा है कि माता-पिता में अक्सर विवाद होता था। संगीता की सात बहनें व दो भाई हैं। पुलिस जांच कर रही है।

बाइक सवार पर गिरी बिजली की केबल, करंट की चपेट में आने से हुआ घायल

कन्नौद: समीपस्थ गांव बामनी खुर्द में सुबह करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार रशीद शाह निवासी बामनीखुर्द मुख्य सड़क से जा रहा थ। अचानक बिजली सप्लाई केबल का तार टूटकर बाइक सवार पर गिरा करंट की चपेट में आने से बाइक सहित नीचे गिरा और घायल हुआ। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार सूचना देने के बाद 108 वाहन करीब 2 घंटा देरी से घटनास्थल पर पहुंचा। घायल रशीद को कन्नौद के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा। डा. विशाल तिवारी ने बताया कि करंट लगने से वह अचेत हो गया था। उपचार के बाद मरीज खतरे के बाहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि बामनी खुर्द गांव में घटनास्थल वाले स्थान पर पिछले कई दिनों से केबल वायर बहुत नीचे झूल रहा था, जिसे ऊपर करने के लिए कई बार लाइनमैन को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। मामले में सब डिवीजन अधिकारी कन्नौद गौरव सोनी ने बताया कि बामनी में सुधार कार्य करवाया जाएगा। आवश्यक स्थान पर बिजली का पोल लगाकर केबल को ऊपर करवाएंगे।

ई-एफआईआर में छेड़छाड़ के आरोप पर एमपी हाई कोर्ट सख्त, भोपाल पुलिस द्वारा आरोपियों के नाम हटाने पर लगाई थी याचिका