• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

चंदाना शराब कांड: आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से मिले अहम सुराग, मेथेनॉल के खाली ड्रम जब्त

चंदाना शराब कांड की जांच में पुलिस को मेथेनॉल की खरीदी और सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से एक्सेल शीट मिली है, जिसमें मेथेनॉल के ड्रमों की संख्या और उन्हें कहां भेजा गया...

By deepak vishwakarmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 10:33:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:33:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चंदाना शराब कांड: आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से मिले अहम सुराग, मेथेनॉल के खाली ड्रम जब्त
चंदाना शराब कांड: आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से मिले अहम सुराग

HighLights

  1. आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से मेथेनॉल सप्लाई की शीट मिली
  2. कर्मचारियों से 2 खाली ड्रम जब्त, रजिस्टर गायब मिला
  3. अजय राठौर, अमन कासलीवाल व रमाकांत मिश्रा पुलिस रिमांड पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। चंदाना शराब कांड की जांच में पुलिस को मेथेनॉल की खरीदी और सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को आनंद कासलीवाल के लैपटॉप से एक्सेल शीट मिली है, जिसमें मेथेनॉल के ड्रमों की संख्या और उन्हें कहां भेजा गया, इसका रिकॉर्ड दर्ज है। जांच में ड्रम हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

अजय राठौर को सैंपल देकर घर पर उतरवाया गया था केमिकल

जांच के दौरान कासलीवाल के कर्मचारियों से मेथेनॉल के दो खाली ड्रम भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को रजिस्टर गायब किए जाने और इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज देखे जाने की जानकारी भी मिली है। पूछताछ में सामने आया कि मेथेनॉल के दो सैंपल अजय राठौर को दिए गए थे।


राठौर की सहमति के बाद ट्रांसपोर्टर को ऑनलाइन भुगतान किया गया और केमिकल घर पर उतरवाया गया। पुलिस इन कड़ियों के आधार पर मेथेनॉल की सप्लाई और उसके इस्तेमाल की पड़ताल कर रही है।

अमन कासलीवाल, सप्लायर रमाकांत और अजय राठौर से पूछताछ जारी

बता दें कि मामले में अमन कासलीवाल, ढक्कन सप्लायर रमाकांत मिश्रा और शराब बनाने के आरोपित अजय राठौर रिमांड पर हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।