इंदौर-भोपाल मार्ग पर मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, डेढ़ लाख कैश भी जला
इंदौर-भोपाल मार्ग स्थित नेवरी फाटा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के समीप शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ियों में आग लग गई। यहां डेढ़ लाख रुपए से अ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 03:55:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 03:55:48 PM (IST)
नेवरी फाटा में भीषण आग का तांडवHighLights
- नेवरी फाटा में भीषण आग का तांडव
- आग की चपेट में आई कई झोपड़ियां
- डेढ़ लाख की नकदी भी जली है
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। इंदौर-भोपाल मार्ग स्थित नेवरी फाटा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के समीप शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ियों में आग लग गई। एक के बाद एक झोपड़ियां चपेट में आती गई। घास फूस और लकड़ियों से बनी होने के कारण आग विकराल होती गई। झोपड़ियां कुछ ही देर में जल गई। आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि पास ही खेत में नरवाई जलाई गई थी जिससे आग झोपड़ियों तक फैली। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सोनकच्छ और भौरासा नगर परिषद क्षेत्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की सामग्री, कपड़े, बर्तन आदि जल गए।
यह भी पढ़ें- बरातियों से भरी कार ट्राले से टकराई, विदिशा में दूल्हे के दो दोस्तों समेत तीन की मौत, दो घायल
डेढ़ लाख रुपए जलने की खबर
वहीं एक-दो झोपड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपए से अधिक जलने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दोपहर करीब 3 बजे भौरासा थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जले हुए नोट भी दिखाए गए। अधिकांश लोग करीब दो दशक पहले से यहां झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और गांव-गांव जाकर साबुन, सोडा, प्लास्टिक के सामान आदि की बिक्री करते हैं।