• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

पांच करोड़ के नोट, ढाई करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी... 15 देशों की करेंसी से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार

पांच करोड़ रुपये के नोट, ढाई करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण और 15 देशों की विदेशी मुद्रा... दीपावली पर देवास के शिवाजी नगर मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में मां का दरबार इस बार इसी अनूठी सजावट के साथ सजा है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:18:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:23:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पांच करोड़ के नोट, ढाई करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी... 15 देशों की करेंसी से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार
15 देशों की करेंसी से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार

HighLights

  1. मंदिर में नोटों की चकाचौंध और स्वर्ण आभूषणों की आभा
  2. 7.50 करोड़ से सजा है मां महालक्ष्मी का मंदिर
  3. डॉलर्स-पाउंड्स और भारतीय करेंसी से हुआ मां महालक्ष्मी का भव्य श्रृंगार

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। पांच करोड़ रुपये के नोट, ढाई करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण और 15 देशों की विदेशी मुद्रा... दीपावली पर शिवाजी नगर मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में मां का दरबार इस बार इसी अनूठी सजावट के साथ सजा है। कुल 7.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नोटों और आभूषणों से सजे दरबार में विदेशी मुद्रा भी आकर्षण बढ़ा रही है। धनतेरस से मंदिर में पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत हो गई है।

मां महालक्ष्मी के दरबार को सजाने में करीब पांच करोड़ रुपये के भारतीय नोट और ढाई करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी सजावट का हिस्सा है। यह विदेशी मुद्रा श्रद्धालुओं ने उपलब्ध कराई है। मंदिर में की गई विशेष विद्युत सजावट भी रात के समय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


यह भी पढ़ें- मंदसौर महालक्ष्मी मंदिर: पहली बार 4.5 करोड़ के नोटों और 100 किलो चांदी से हुआ महालक्ष्मी का भव्य श्रृंगार

श्री योगमाया पारमार्थिक न्यास के विमल शर्मा ने बताया कि 6 से 11 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 10 नवंबर को अन्नकूट भंडारे का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। साथ ही सौभाग्यवती माता-बहनों को कुमकुम का वितरण भी किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।