देवास में पेट्रोल न मिलने पर घोड़े से बैंक पहुंचा कर्मचारी, सड़क पर लोगों ने बनाया वीडियो
देवास में पेट्रोल किल्लत के बीच बैंककर्मी घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचा। अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 08:26:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 08:26:13 AM (IST)
बैंककर्मी घोड़े से पहुंचा ऑफिस। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- पेट्रोल नहीं मिलने पर युवक घोड़े से बैंक पहुंचा
- एबी रोड पर अनोखा दृश्य लोगों को आकर्षित करता रहा
- बैंककर्मी ने घोड़े से ऑफिस जाकर उपस्थिति दर्ज करवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। पेट्रोल की किल्लत के बीच बुधवार को देवास शहर के एबी रोड पर अनोखा दृश्य देखने को मिला। अपने वाहन में पेट्रोल नहीं डलवा पाने के कारण एक बैंककर्मी ने बैंक जाने के लिए अनूठा रास्ता निकाला। कर्मचारी ने अपने घर से घोड़े पर सवार होकर बैंक तक का सफर किया और उपस्थिति दर्ज करवाई।
घोड़े पर बैंक जाने के इस अनूठे काम का युवक ने वीडियो भी बनवाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने बताया कि सुबह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था, जहां पेट्रोल नहीं मिला तो घर से घोड़ा लेकर बैंक जाने का रास्ता निकाला।
वीडियो हो गया वायरल
जानकारी के अनुसार युवक शहर के राधागंज में रहता है। यहां से वह जवाहर नगर के पास स्थित बैंक तक घोड़े से गया था। इस दौरान सड़क पर युवक का इस प्रकार ऑफिस जाना भी चर्चा का विषय रहा। एबी रोड से गुजरने वाले अन्य राहगीर भी इस घटनाक्रम को कौतूहल से देखते रहे।