• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

सड़क हादसों में कमी लाने में देवास प्रदेश में प्रथम, 3 राहवीरों को मिले 25-25 हजार रुपये के चेक

कलेक्टर ने बताया कि घायलों की त्वरित मदद करने के मामले में देवास जिला राहवीर योजना के प्रकरण स्वीकृत करने में पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर है।

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 26 May 2026 02:47:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 02:47:35 PM (IST)
सड़क हादसों में कमी लाने में देवास प्रदेश में प्रथम, 3 राहवीरों को मिले 25-25 हजार रुपये के चेक
हिट एंड रन में पति और बेटे को खोने वाली महिला को चेक सौंपते कलेक्टर, एसपी। (सौ. पुलिस विभाग)

HighLights

  1. 68 परिवारों को मिली 61 लाख रुपये की राहत
  2. देवास जिले में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है
  3. 3 राहवीरों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से देवास जिले में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं एसपी पुनीत गेहलोद ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों और राहवीरों को राहत एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की। एसपी ने बताया कि राहवीर, पीएम राहत और हिट एंड रन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्घटनाओं में कमी लाने में देवास जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

कलेक्टर ने बताया कि घायलों की त्वरित मदद करने के मामले में देवास जिला राहवीर योजना के प्रकरण स्वीकृत करने में पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर है। राहवीर योजना के तहत गोल्डन आवर (दुर्घटना के पहले एक घंटे) में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 3 राहवीरों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिले में अब तक ऐसे 4 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं

जिले में अब तक ऐसे 4 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं। इसी प्रकार हिट एंड रन योजना-2022 के तहत अज्ञात वाहनों से दुर्घटना के शिकार 68 परिवारों को 61 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। इसमें 18 मृतकों के स्वजन को 36 लाख रुपये और 50 गंभीर घायलों को 25 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। इसी प्रकार पीएम राहत योजना-2026 के तहत सड़क दुर्घटना में घायल 200 से अधिक नागरिकों का विभिन्न अस्पतालों में निश्शुल्क इलाज कराया गया, जिनमें से 166 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

कर्मचारियों का भी किया सम्मान

इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन जनहितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पीड़ित आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया, एचएन बाथम, परिवहन अधिकारी निशा चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैतूल में दर्दनाक हादसा: गलत ट्रेन में बैठा युवक चलती ट्रेन से उतरा, हादसे में कटा पैर