नवरात्र के बाद खुली देवास की माता टेकरी की दान पेटियां, भक्तों ने अर्पित किए 13 लाख रुपये, सिंगापुर के डॉलर और आभूषण भी मिले
चैत्र नवरात्र पर्व के बाद सोमवार को माता टेकरी पर कुल 19 दान पेटियां खोली गईं। इस दौरान भक्तों द्वारा दी गई कुल 13 लाख 34 हजार 708 रुपये नगद राशि प्रा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 08:24:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 08:24:29 PM (IST)
माता टेकरी पर आस्था की वर्षा।HighLights
- माता टेकरी पर आस्था की वर्षा
- नवरात्र के बाद खुली दान पेटियां
- 13 लाख से अधिक की हुई आय
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। चैत्र नवरात्र पर्व के बाद सोमवार को माता टेकरी पर कुल 19 दान पेटियां खोली गईं। सोमवार सुबह से ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, देव स्थान प्रबंध समिति के कर्मचारी, पटवारी, कोटवार सहित राजस्व अमले ने पेटियों से निकले दान की गणना की। इस दौरान भक्तों द्वारा दी गई कुल 13 लाख 34 हजार 708 रुपये नगद राशि प्राप्त हुई।
![naidunia_image]()
विदेशी मुद्रा और आभूषण भी मिले
गणना में नगदी के साथ सिंगापुर का 2 डॉलर का एक नोट, एक छोटा चांदी जैसा छत्र और दो जोड़ी चांदी जैसी बिछिया भी मिली। इसके अलावा दान पेटियों में 2 हजार रुपये के 3 नोट भी प्राप्त हुए। टेकरी प्रभारी नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान माता टेकरी पर 5 लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान अर्पित किया।