• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

लोकायुक्त की रडार पर फिरोज खान का नेटवर्क, देवास से इंदौर तक फैली अचल संपत्ति, बाजार कीमत 35.46 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में कार्यरत प्रधान आरक्षक (चालक) फिरोज खान द्वारा 38 अचल संपत्तियां खरीदने की जानकारी लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आई है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:13:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:13:03 PM (IST)
लोकायुक्त की रडार पर फिरोज खान का नेटवर्क, देवास से इंदौर तक फैली अचल संपत्ति, बाजार कीमत 35.46 करोड़ रुपये
प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर मिलीं 38 अचल संपत्तियां, बाजार मूल्य 35.46 करोड़

HighLights

  1. प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर मिलीं 38 अचल संपत्तियां, बाजार मूल्य 35.46 करोड़
  2. देवास में सहयोगियों और परिचितों के नाम पर भी खरीदी जमीनें
  3. अब तक 15.52 करोड़ रुपये का कुल व्यय सामने आया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में कार्यरत प्रधान आरक्षक (चालक) फिरोज खान द्वारा 38 अचल संपत्तियां खरीदने की जानकारी लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आई है। ये संपत्तियां उसने अपने अलावा परिवार, सहयोगियों और फर्म के नाम पर खरीदीं। संपत्ति गाइडलाइन के अनुसार इनकी कीमत 12.97 करोड़ रुपये, जबकि वर्तमान बाजार कीमत 35.46 करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं, जांच में अब तक चल-अचल संपत्तियों पर कुल 15.52 करोड़ रुपये का व्यय सामने आया है। इस तरह अचल संपत्तियों का आंका गया बाजार मूल्य ही अब तक सामने आए कुल व्यय से करीब 19.94 करोड़ रुपये अधिक है। लोकायुक्त ने गत 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। 16 अक्टूबर तक की जांच में देवास जिले में सहयोगियों और परिचितों के नाम पर खरीदी गई चार संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है।


इनमें रोशनी वर्मा के नाम ग्राम राजोदा में 1.15 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है, जिसकी रजिस्ट्री में कीमत 62.46 लाख रुपये दर्ज है। साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर शक्ति नगर कालोनी में 1250 वर्गफीट का भूखंड 6.16 लाख रुपये में खरीदा गया। पारिवारिक सदस्य नफीस खान के नाम शालीमार कालोनी में 40.5 वर्गमीटर का भूखंड 2.50 लाख रुपये और रानु कुशवाह के नाम ग्राम लोहाना में 0.305 हेक्टेयर कृषि भूमि 7.49 लाख रुपये में खरीदी जाना पाया गया है।

यह भी पढ़ें- इंदौर का 'धनकुबेर' हेड कॉन्स्टेबल... महिला मित्र के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन, सामने आई पीड़ित किसानों की आपबीती

ये कीमतें रजिस्ट्री में दर्ज मूल्य के अनुसार हैं। लोकायुक्त के अनुसार, विवेचना के दौरान विभिन्न विभागों से जानकारी जुटाने के लिए पत्र लिखे गए हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ संपत्तियों और व्यय से संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

नामी लोगों और अधिकारियों के साथ फोटो बहुप्रसारित-प्रधान आरक्षक फिरोज खान के नामी लोगों और अधिकारियों के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। फोटो में वह जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ नजर आ रहा है। एक फोटो में हाथ में पिस्टल लिए हुए भी दिखाई दे रहा है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बीच इन फोटो की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।