देवास में हाई वोल्टेज ड्रामा, दामाद ने गैस सिलिंडर देने से किया मना; तो इंदौर से आए ससुराल वालों ने घर को बना दिया 'कुरुक्षेत्र'
दामाद द्वारा सिलिंडर नहीं पहुंचाने पर पत्नी के मायके पक्ष के लोग इंदौर से देवास पहुंचे और गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 06:30:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 06:30:57 PM (IST)
देवास में सिलिंडर को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा( फाइल फोटो)HighLights
- सिलिंडर को लेकर दामाद और ससुराल पक्ष में विवाद
- मायके पक्ष ने घर में घुसकर की तोड़फोड़
- पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। गैस सिलिंडर को लेकर हुए विवाद ने देवास में हिंसक रूप ले लिया। दामाद द्वारा सिलिंडर नहीं पहुंचाने पर पत्नी के मायके पक्ष के लोग इंदौर से देवास पहुंचे और गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
फोन से शुरू हुआ विवाद
घटना शहर के जवाहर नगर की है। वंदना जैन ने बताया कि उनके बेटे अर्पित जैन को उसके ससुर का फोन आया था। फोन पर गैस सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर इंदौर स्थित घर पर सिलिंडर पहुंचाने को कहा गया। बेटे द्वारा मना करने पर बहू ने घर में विवाद शुरू कर दिया।
![naidunia_image]()
इंदौर से पहुंचे परिजन, घर में की तोड़फोड़
वंदना जैन के अनुसार कुछ ही देर बाद बहू के मायके पक्ष के लोग इंदौर से देवास स्थित उनके घर पहुंचे और आते ही गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में लगी एलईडी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया।
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
आरोप है कि आरोपितों ने सबूत मिटाने के इरादे से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
छह लोगों पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौर निवासी छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी महंगी, भोपाल की महिला से 1.73 लाख की ठगी; वीजा और पासपोर्ट के नाम पर जालसाज ने लगाया चूना