• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में भीषण हादसा: शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

देवास के शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे इंद...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 30 May 2026 11:56:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 11:56:04 AM (IST)
देवास में भीषण हादसा: शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई
  2. एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे इंदौर रेफर किया गया
  3. ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। यहां शिप्रा अमलतास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार देवास के शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


हाईवे पर हंगामा कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिसबल समझाने का प्रयास कर रहा है। लगभग एक घंटे से चल रहे हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। वहीं तीन टीआई सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं, जो ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

naidunia_image

आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी समझाने का प्रयास करते हुए। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

ग्राम हवनखेड़ी और रूपाखेड़ी क्षेत्र में ग्राम गदेशिया पिपलिया के पास हादसा होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं 3 थानों के टीआई और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जो मौके पर पुलिस लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में इरफान नामक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं अंसार और हैदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग बच्चे के साथ मिलकर पत्नी ने ही की अपने सुहाग की हत्या