• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लाेगों को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

अंचल के उदयनगर-इंदौर मार्ग स्थित ग्राम दड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने रविवार को सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 02:53:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 02:59:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लाेगों को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत
पेड़ से जा टकराया वाहन। -नईदुनिया

HighLights

  1. उदयनगर-इंदौर मार्ग पर ग्राम दड़ के समीप हुआ हादसा
  2. वाहन चलाने वाला इंदौर का निवासी
  3. उदयनगर पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास-उदयनगर : अंचल के उदयनगर-इंदौर मार्ग स्थित ग्राम दड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने रविवार को सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मामले में उदयनगर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार देवनलिया क्षेत्र के गांव दड़ के समीप एक बुजुर्ग घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, कुछ ही दूरी पर दो महिलाएं खड़ी थीं। इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तीनों लोगों को टक्कर मारते हुए आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई।


जोरदार टक्कर से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर बुजुर्ग व एक अन्य महिला को खुड़ैल क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, यहां उपचार के दौरान इन्होंने भी दम तोड़ दिया।

कार की टक्कर से कई खंभे भी टूटे

उदयनगर थाना टीआई अभिनव शुक्ला ने बताया हादसे में जमनाबाई पति सोहन, शंकर पिता मोहन, मनीबाई पति घनश्याम तीनों निवासी ग्राम जूनापानी दड़ की मौत हुई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद उसने तीन-चार खंभे भी तोड़ दिए। चालक का नाम धर्मेंद्र जैन निवासी रेसकोर्स रोड इंदौर सामने आया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। चोट आने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल एयरपोर्ट रोड पर हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा ट्राला, 3 घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।