इंदौर-भोपाल रोड पर साउथ की फिल्मों की तरह हवा में उछलकर 80 फीट दूर ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई थार
वाहन में सवार 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया जिनको कोई चोट नहीं आई थी। रविवार रात हुए इस हादसे से डीपी, स्टार्टर और पोल टूट गए। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 10:16:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 10:29:15 AM (IST)
हवा में उड़ती हुई कार कई बार पलटी भी खाई थी। ट्रांसफर्मर से टकराने से पहले वह उल्टी हो गई।HighLights
- करंट फैलने के डर से मौजूद लोगों ने बिजली तुरंत बंद करवाई
- हादसे के बाद थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, इससे डीजल भी निकल रहा था
- क्षेत्र में 5 दिनों में थार की तेज रफ्तार के कारण यह दूसरी दुर्घटना है
नईदुनिया न्यूज़, सोनकच्छ (देवास)। इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहा थार वाहन ग्राम सांवेर में प्रवेश द्वार के पास अचानक अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए रोड के समीप ट्रांसफार्मर के खम्भे से टकरा गया। इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी गाड़ी में सवार दो युवकों को चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवास की तरफ से तेज गति से आ रही थार जीप एमपी 13 जेडयू 0703 अचानक अनियंत्रित होकर बीच में बने डिवाइडर से टकराई और कई बार हवा में पलटी खाते हुए भोपाल-इंदौर रोड़ से करीब सीधे खंभे से जाकर टकराई।
वाहन में सवार 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया जिनको कोई चोट नहीं आई थी। रविवार रात हुए इस हादसे से डीपी, स्टार्टर और पोल टूट गए। करीब 80 फीट की दूरी तक हवा में रहने के बाद फिल्मी स्टाइल में थार डीपी के ऊपर आकर गिरी। करंट फैलने के डर से मौजूद लोगों ने सांवेर गांव की बिजली तुरंत बंद करवाई गई।
![naidunia_image]()
पहले हो चुकी है एक की मौत
हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इससे डीजल भी निकल रहा था। टक्कर में बीच के बने डिवाइडर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर रोड की दूसरी तरफ आ गया। दुर्घटना के दौरान हुई तेज आवाज सुनने के बाद भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि क्षेत्र में बीते 5 दिनों में थार की तेज रफ्तार के कारण यह दूसरी दुर्घटना है, पूर्व में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।