• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास TI हत्याकांड: ट्रक से कुचलने वाला ड्राइवर लंबे समय से कर रहा था अवैध शराब की तस्करी

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के आरोपित चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को पुलिस ने आलीराजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:26:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:26:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास TI हत्याकांड: ट्रक से कुचलने वाला ड्राइवर लंबे समय से कर रहा था अवैध शराब की तस्करी
TI दिलीप पुरी हत्याकांड

HighLights

  1. TI दिलीप पुरी को कुचलने वाला चालक आलीराजपुर से गिरफ्तार
  2. अवैध शराब तस्करी और अंतरराज्यीय नेटवर्क पर पूछताछ जारी
  3. मामले में मुख्य सरगना राहुल जायसवाल समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के आरोपित चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को पुलिस ने आलीराजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उससे शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है।

वह अवैध शराब के परिवहन में लंबे समय से लिप्त पाया गया है। वर्षों से मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों और गुजरात के छोटा उदयपुर व दाहोद तक अवैध शराब पहुंचाने का काम कर रहा था। उसके विरुद्ध वर्ष 2018 और 2021 में अवैध शराब परिवहन के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। उसका छोटा भाई धर्मेंद्र उर्फ बबलू भी रंगदारी करता है। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।


सरगना राहुल जायसवाल समेत तीन पहले ही गिरफ्तार

मामले में अब तक शराब तस्करी के मुख्य सरगना कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल, उसके सहयोगी इंदौर निवासी विजय राव और मिनी ट्रक मालिक केरम सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस सोमवार रात में ट्रक मालिक केरम को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन गिरने से चोटिल हो गया। उसका उपचार कराया गया।

नर्मदा ढाबे पर शराब से भरा ट्रक रोकने के दौरान टीआई पर चढ़ाया था वाहन

बता दें कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे देवास के खातेगांव क्षेत्र में इंदौर-बैतूल हाईवे स्थित नर्मदा ढाबे पर अवैध शराब से भरे मिनी ट्रक को रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी को चालक ने वाहन से कुचल दिया था। ट्रक (एमपी 43 एच 4786) का पिछला पहिया उनके सीने और कमर के ऊपर से गुजर गया था। घटना के बाद से चालक फरार था। देवास की एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में शराब तस्करी में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट, DA बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत, तीन किस्तों में मिलेगा एरियर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।