नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास जिले की 13 नगर परिषदों के एल्डरमैन की सूची कई साल के बाद मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल से जारी हुई है। इनमें अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल रहने वाले कई नेताओं को शामिल किया गया है, वहीं कई के नाम नहीं हैं।
वहीं कई प्रमुख नगर परिषद जैसे कन्नौद, खातेगांव, बागली, हाटपीपल्या, सतवास, करनावद आदि से महिलाओं को मौका नहीं मिल सका है। प्रत्येक नगर परिषद से चार-चार एल्डरमैन घोषित किए गए हैं।
कहां से किसे सौंपी जिम्मेदारी
सोनकच्छ नगर परिषद से राधेश्याम गजेश्वर, नीतू रेकवार, दिलीप सोलंकी राजेश बारोड़, नगर परिषद भौंरासा से नरबत यादव, मुकेश कुमावत, मुरारीलाल जोधी, प्रदीप मंत्री, पीपलरावां नगर परिषद से बाबूलाल मुकाती, शेषनारायण नाहर, दिलीप राठौर, सुमित भामा, टोंकखुर्द से सुरेश अधिकारी, राजेश वर्मा, दीप्ति जैन, राजेश शर्मा, हाटपीपल्या से विजयसिंह शक्तावत, दुलीचंद कुंभकार, नितिन तंवर, कपिल शर्मा, नेमावर परिषद से दिलीप व्यास, नरेंद्र यादव, अनिल भदौरिया, मुकेश गुर्जर का नाम सामने आया है।
वहीं कन्नौद से मोहन कोठारी, विनोद मालवीय, विजय चौहान, अशोक यादव, खातेगांव से कैलाश साधु, लखन डाबी, हरिप्रसाद मकवाना, मनोज बज, बागली से उमेश मंडलोई, बंशीधर सिसौदिया, मोहन सिकरवार, अनुराग गुप्ता, सतवास से अमित जोशी, प्यारेलाल प्रजापति, दीपक राठौर, राजेंद्र यादव, करनावद से आनंद सोनेर, दीपक रावत, लीलाधर पाटीदार, सागरमल पाटीदार, लोहारदा से लोकेश यादव, हेमलता मालवीय, राजेंद्र व्यास, मोहित जोनवाल, कांटाफोड़ से सत्यनारायण तिवारी, अशोक बाथम, जगदीश राठौर, शिवप्रसाद बिंजवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : रतलाम में एल्डरमैन लिस्ट में नाम, पिता के नाम में बड़ा गड़बड़झाला, कई जगह सरनेम भी अलग