• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

दूध के टैंकर की चपेट में आई बाइक, मां-बेटी की मौत, उपचार करवाने आ रहे थे देवास

वाहनों के दबाव के लिहाज से बायपास के व्यस्त चौराहों में शामिल भोपाल बायपास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई।

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:26:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:26:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दूध के टैंकर की चपेट में आई बाइक, मां-बेटी की मौत, उपचार करवाने आ रहे थे देवास
मृतक पायल एवं शांताबाई। -सौजन्य

HighLights

  1. बाइक चालक रिश्तेदार भी हुआ घायल
  2. शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई
  3. गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : वाहनों के दबाव के लिहाज से बायपास के व्यस्त चौराहों में शामिल भोपाल बायपास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई।

गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई

भोपाल की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक सहित पीछे बैठी मां व बेटी गिर गईं। गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पायल का पिछले कुछ दिन से उपचार देवास में चल रहा था

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच करके मां को मृत घोषित कर दिया, बेटी का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय पायल का पिछले कुछ दिन से उपचार देवास में चल रहा था।


प्रकरण दर्ज कर टैंकर जब्त कर लिया है

शुक्रवार को पायल की जांच करवाने के मां शांताबाई कुशवाह और मौसा पप्पू कुशवाह ग्राम निपानिया जिला शाजापुर उसे लेकर देवास आ रहे थे। नाहर दरवाजा टीआइ आलोक सोनी ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर टैंकर जब्त कर लिया है।

डेंजर जोन में हुआ हादसा

भोपाल बायपास चौराहे पर दोनों ओर से एवं शहर की ओर से आने वाले वाहनों का बहुत अधिक दबाव रहता है। प्रति मिनट यहां से 50-55 वाहन निकलते हैं। सड़क हादसों के लिहाज से यह चौराहा डेंजर जोन में शामिल है। कुछ माह पूर्व इसी स्थान के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सावधानी रखने संबंधी फ्लेक्स भी लगवाया गया था।

यह भी पढ़ें- बालाघाट से इंदौर जा रही बस का छिंदवाड़ा में हुआ ब्रेक फेल, 17 घायलों में तीन गंभीर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।