• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में पेंट थिनर से शराब बनाने का संदेह, 7 हजार में खरीदा था 220 लीटर केमिकल

देवास के चर्चित शराब मामले की जांच में पेंट थिनर की खरीदी और उसके कथित इस्तेमाल की कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुटी है। मामले में गिरफ्तार आरोपित अमन कासलीवाल को पुलिस गुरुवार को इंदौर लेकर पहुंची।

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 08:09:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 08:09:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में पेंट थिनर से शराब बनाने का संदेह, 7 हजार में खरीदा था 220 लीटर केमिकल
देवास में बन रही थी नकली शराब। -एआई इमेज

HighLights

  1. देवास शराब कांड में पुलिस ने दवा बाजार जाकर रिकॉर्ड और गोदाम खंगाले
  2. जब्त शराब-केमिकल की भोपाल एफएसएल में होगी जांच
  3. गिरफ्तार आरोपी अमन कासलीवाल को पुलिस गुरुवार को इंदौर लेकर पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : देवास के चर्चित शराब मामले की जांच में पेंट थिनर की खरीदी और उसके कथित इस्तेमाल की कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुटी है। मामले में गिरफ्तार आरोपित अमन कासलीवाल को पुलिस गुरुवार को इंदौर लेकर पहुंची, जहां दवा बाजार स्थित आफिस में रिकार्ड और गोदाम की जांच की गई।

गुरुवार को देवास पहुंचे आरोपित अमन के पिता आनंद जैन का कहना है कि उनकी फर्म ने 220 लीटर थिनर का ड्रम 7 हजार रुपये में बिल-बिल्टी के साथ बेचा था। उन्होंने कहा कि 25 साल से व्यापार कर रहे हैं। किसी व्यक्ति ने माल लेजाकर दुरुपयोग किया है।


थिनर के अलावा भी किसी अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है

ऐसे में प्रशासन हमको दोषी ठहरा रहा है, तो यह व्यापारी के लिए ठीक नहीं है। दूसरी ओर पुलिस को आशंका है कि शराब बनाने में थिनर के अलावा भी किसी अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए जब्त शराब और केमिकल के नमूने एफएसएल भोपाल भेजे जाएंगे।

कितनी शराब बनी यह जांच जारी

अमन काे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में पुख्ता प्रमाण मिले हैं, हालांकि आरोपित अजय व अन्य ने कितनी मात्रा में शराब तैयार की व सप्लाय की, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जब्त शराब की जांच के बाद ही इसकी प्रकृति और उसमें इस्तेमाल रसायनों के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।

सिर्फ थिनर या अन्य केमिकल भी हुए उपयोग?

पुलिस द्वारा जब्त शराब में दो पेटियां खुली हुई मिली हैं। इनमें 10 से 12 क्वार्टर अलग दिखाई दिए हैं। पुलिस पूरी शराब और संबंधित केमिकल को जांच के लिए एफएसएल भोपाल भेजने की तैयारी कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कथित तौर पर शराब तैयार करने में केवल थिनर का इस्तेमाल हुआ या उसके साथ कोई दूसरा रसायन भी मिलाया गया।

धारा 49 ए भी बढ़ाई

पुलिस शुक्रवार को अमन सहित आठ अन्य आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में फरार गोविंद की तलाश जारी है। पुलिस ने प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए भी बढ़ाई है। यह धारा तब लगाई जाती है जब मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त शराब आरोपित द्वारा बनाई जाती है। इस धारा के तहत अनुपयुक्त शराब से मृत्यु होने पर आजीवन कारावास व मृत्युदंड तक का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में केरवा डैम रोड और इंदौर हाईवे पर एक्शन; रूफटॉप कैफे से लाखों की शराब जब्त; 2 तस्कर भी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।