देवास में घर से चल रहा था नशे का काला कारोबार, 7.40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
शहर से लेकर अंचल तक मादक पदार्थों का काला कारोबार लगातार फैल रहा है। इसको लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 03:25:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 03:25:34 PM (IST)
देवास में घर से चल रहा था नशे का काला कारोबार( सांकेतिक फोटो)HighLights
- मकान से ब्राउन शुगर बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार
- 37 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, कीमत 7.40 लाख
- पुलिस की हेल्पलाइन सूचना पर हुई कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर से लेकर अंचल तक मादक पदार्थों का काला कारोबार लगातार फैल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खातेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मकान से ब्राउन शुगर बेच रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से करीब 37 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस का क्या कहना
खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसी के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बागड़ी कॉलोनी निवासी अमन भाटी के घर पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने पहले रैकी की और फिर कार्रवाई करते हुए अमन भाटी के साथ रोहित प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला और मिथलेश वर्मा निवासी पटवारी मोहल्ला, खातेगांव को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव हिंसा की शिकार महिला पहुंची भोपाल कलेक्टर के पास, बोली - न राशन मिल रहा है, न इलाज