चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ देवास की माता टेकरी पर उमड़ने लगे श्रद्धालु, गर्मी से बचाने परिक्रमा पथ पर बिछाया कारपेट
सुबह करीब 3 बजे से ही माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी का मौसम देखते हुए माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 09:14:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 09:22:06 AM (IST)
देवास में माता टेकरी पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने परिवार सहित पहुंचकर पूजन अर्चन किया।HighLights
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर संकेतक लगाए गए
- 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो से की जा रही है माता टेकरी पर निगरानी
- टेकरी पर राउंड द क्लॉक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने परिवार सहित माता टेकरी पहुंचकर पूजन अर्चन किया। कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारी भी माता टेकरी पहुंचे। हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन माता का पूजन व दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी माता टेकरी पहुंच रहे हैं।
सुबह करीब 3 बजे से ही माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी का मौसम देखते हुए माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टेकरी स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी एवं छोटी माता मां चामुंडा के मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। पूरे परिक्रमा पथ पर कारपेट बिछाया गया है। जगह-जगह प्याऊ लगाए गए हैं।