• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, परीक्षा में पास कराने का दिया था झांसा

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 10.60 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता ब्लाउज सिलाई की दुकान चलाती है। शिकायत के अनुसार परिचित महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसे पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 08:50:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 08:50:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, परीक्षा में पास कराने का दिया था झांसा
महिला से की ठगी। -एआई इमेज

HighLights

  1. रुपये मांगने पहुंची तो एक महीने में लौटाने का वादा किया
  2. बाद में मकान खाली कर हुए लापता
  3. फर्जी जॉइनिंग लेटर व्हाट्सएप पर भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 10.60 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता ब्लाउज सिलाई की दुकान चलाती है। शिकायत के अनुसार परिचित महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसे पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मंदसौर जिले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पद का फर्जी जॉइनिंग लेटर व्हाट्सएप पर भेजा और नकद व आनलाइन माध्यम से रुपये ले लिए।

सिविल लाइन पुलिस को की गई शिकायत में विश्वकर्मा नगर निवासी अर्चना कुमावत ने बताया कि वह उज्जैन रोड पर ब्लाउज सिलाई की दुकान चलाती हैं। मिश्रीलाल नगर निवासी नीतू कुमावत उनकी दुकान पर कपड़े सिलवाने आती थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। अर्चना ने 3 सितंबर 2023 को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन उनके नंबर कम आए। इसकी जानकारी नीतू को दी तो उसने अपने पति नरेंद्र कुमावत के जरिए परीक्षा में पास कराने और नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।


व्हाट्सएप पर भेजा जॉइनिंग लेटर

शिकायत के मुताबिक 5 सितंबर 2023 को नीतू अपने पति नरेंद्र के साथ अर्चना की दुकान पर पहुंची। नरेंद्र ने अर्चना के व्हाट्सएप पर मंदसौर जिले में एएसआई पद का जॉइनिंग लेटर भेजा। इस पर भरोसा कर अर्चना और उनके परिवार ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर आरोपियों को 10 लाख 50 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये फोन के माध्यम से आनलाइन दिए।

वेरिफिकेशन के नाम पर टालते रहे

शिकायत के अनुसार रुपये लेने के बाद आरोपित करीब तीन महीने तक भोपाल में वेरिफिकेशन होने की बात कहकर उन्हें टालते रहे। संदेह होने पर वह स्वजन के साथ नरेंद्र के मिश्रीलाल नगर स्थित किराए के मकान पर पहुंचीं और रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपित ने एक महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया।

हालांकि कुछ समय बाद अर्चना दोबारा वहां पहुंचीं तो पता चला कि आरोपी मकान खाली कर जा चुके हैं। सिविल लाइन टीआई विजयसिंह लोधी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी, आरोपी ने फर्जी चेक देकर थाने में रची झूठी साजिश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।